19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभोपालअन्य पिछड़ा संवर्ग से उपयंत्री के पद पर चयनित अभ्यर्थियों ने श्रीमती...

अन्य पिछड़ा संवर्ग से उपयंत्री के पद पर चयनित अभ्यर्थियों ने श्रीमती गौर का माना आभार

Published on

भोपाल :

कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षा 2022 में उपयंत्री पद पर चयनित अन्य पिछड़ा वर्ग संवर्ग के अभ्यर्थियों ने नियुक्ति प्रक्रिया के संबंध में राज्य शासन द्वारा हाल ही में जारी निर्देश पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर का आभार माना है।

अन्य ‍पिछड़ा वर्ग संवर्ग से उपयंत्री के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर माननीय उच्च न्यायालय में दायर याचिका के संबंध में आदेश पारित होने के बाद राज्य शासन द्वारा 14 जून को जारी आदेश पर अभ्यर्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती गौर से उनके प्रकरण में पहल करने का अनुरोध किया था। राज्य मंत्री श्रीमती गौर द्वारा शासन स्तर पर पहल की गई और उनके प्रकरण में राज्य शासन द्वारा आदेश जारी किया गया।

अभ्यर्थियों ने बताया कि पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण के मान से कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा विभिन्न विभागों में उपयंत्री के पद पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों में से विभागवार 14 प्रतिशत के नियुक्ति आदेश जारी कर दिये गये थे, जबकि 13 प्रतिशत के नियुक्ति आदेश रोक दिये गये थे। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा जारी किये गये आदेश से अन्य पिछड़ा वर्ग संवर्ग से 27 प्रतिशत आरक्षण के मान से उपयंत्री के पद पर चयनित सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश मिल सकेंगे।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मप्र में जनगणना 2027 का बिगुल: 1 मई से शुरू होगा मकानों का सूचीकरण, कलेक्टरों को निर्देश जारी

भोपाल। मप्र में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो...