8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयकौन है NDA का वो सांसद? अरविंद केजरीवाल ने भरी अदालत में...

कौन है NDA का वो सांसद? अरविंद केजरीवाल ने भरी अदालत में नाम लेकर लगाए गंभीर आरोप

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल को आज कोर्ट से झटका लगा और उनकी न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी गई। इससे पहले अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए थे। इस दौरान कोर्ट के समक्ष उन्होंने अपना पक्ष रखा। केजरीवाल ने अपनी दलीलों में एनडीए के एक ऐसे सांसद का नाम ले लिया जिससे नया बवाल खड़ा हो गया। यह नाम कोई और नहीं बल्कि NDA के घटक दल TDP के सांसद मगुंटा रेड्डी का है।

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में मंगुटा रेड्डी को टीडीपी ने टिकट दिया था और वे चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं लेकिन अब अरविंद केजरीवाल ने उन पर दिल्ली की शराब नीति के कनेक्शन के आरोप लगाए हैं। अरविंद केजरीवाल ने सुनवाई के दौरान ईडी की शिकायत की थी, और इस दौरान ही उन्होंने मगुंटा रेड्डी का जिक्र किया था।

मगुंटा रेड्डी का हुआ जिक्र
केजरीवाल की ओर से कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश वकील विक्रम चौधरी ने अदालत से कहा कि मगुंटा रेड्डी ने अपने बयान में कहा कि दिल्ली शराब नीति के सिलसिले में मुझसे नहीं मिले। बाद में उन्होंने मेरे बारे में उल्टा बयान दे दिया। फिर उनके बेटे को अंतरिम जमानत मिल गई। इसके बाद में उन्हें माफी भी मिल गई।

इसके बाद में मगुंटा रेड्डी टीडीपी के टिकट पर चुनाव लड़ते हैं और अब सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने राघव मगुंटा का जिक्र किया था। राघव मंगुटा मंगुटा रेड्डी के बेटे हैं। अदालत में अरविंद केजरीवाल ने सरथ रेड्डी के बयान का भी जिक्र किया और कहा कि उन्हें पीठ दर्द के आधार पर भी जमानत दी गई है। यह आज़ादी का सौदा क्यों?

‘जांच चलती रहती हैं, आरोपी मर जाता है’
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के वकील ने कहा कि सरथ रेड्डी की कंपनी ने सत्तारूढ़ पार्टी के लिए 50 करोड़ रुपये का चुनावी बांड खरीदा। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि 100 करोड़ साउथ ग्रुप से आए है। जांच हमेशा जारी रहती हैं। वह अनंत काल के लिए होती हैं लेकिन आरोपी मर जाते हैं। न्यायाधीश बदल जाते हैं। अधिकारियों का ट्रांसफर हो जाता है।

कौन हैं मगुंटा रेड्डी?
आपको बता दें कि मगुंटा रेड्डी अभी टीडीपी से लोकसभा सांसद हैं, वे 2024 के लोकसभा चुनाव में वह टीडीपी के टिकट पर ओंगोल सीट पर चुनाव जीते हैं। मगुंटा रेड्डी की गिनती आंध्र प्रदेश के बड़े नेताओं में होती है, उनके बेटे राघव मंगुटा दिल्ली शराब घोटाला में गिरफ्तार हो चुके हैं, केस में गवाह बनने के बाद उन्हें जमानत मिली थी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...