8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयUGC-NET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, जानिए कौन-कौन...

UGC-NET पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, जानिए कौन-कौन सी लगाई धाराएं

Published on

नई दिल्ली

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए द्वारा 18 जून को कराए गए UGC-NET-2024 एग्जाम के लीक होने के शक में गुरुवार देर शाम सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा-120 बी, 420 के तहत एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में 20 जून को ही शिक्षा विभाग, भारत सरकार के सचिव द्वारा सीबीआई में शिकायत की गई। जिसके बाद सीबीआई ने इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली। एग्जाम के मामले में पेपर लीक होने की आशंका जताई गई है।

CBI ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की
सीबीआई ने बताया कि शिक्षा विभाग, भारत सरकार के सचिव द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया है कि 19 जून, 2024 को यूजीसी में केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (i4C) द्वारा यूजीसी नेट पेपर मामले में कुछ इनपुट दिए गए। जिसमें पेपर में गड़बड़ी होने जैसी आशंका जताई गई। जिसमें पेपर लीक होने का शक था। इसके बाद इस परीक्षा को बुधवार को शिक्षा मंत्रालय द्वारा कैंसल कर दिया गया था। साथ ही मामले की जांच सीबीआई से कराने का फैसला किया गया था। इसके साथ ही विभाग द्वारा सीबीआई को इनपुट दिए गए। जिनके आधार पर सीबीआई ने गुरुवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

एग्जाम के दूसरे ही दिन केंसिल हुई परीक्षायह परीक्षा देशभर में 18 जून को दो शिफ्ट में हुई थी। इस एग्जाम के बारे में पेपर लीक होने संबंधित कुछ इनपुट i4C को मिले थे। जिसके बारे में साइबर क्राइम यूनिट ने तुरंत यूजीसी को इसकी सूचना दी थी। जहां से फिर शिक्षा मंत्रालय को इस बारे में अवगत कराया गया। इसके बाद पहले तो इस एग्जाम को कैंसल कर दिया गया। दूसरा फैसला इस मामले की जांच सीबीआई से कराने का फैसला लिया गया। अब सीबीआई इस पूरे मामले की जांच करेगी। जिसमें आने वाले दिनों में देश के कुछ इलाकों में छापेमारी शुरू हो सकती है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...