5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयघर में मिली बुजुर्ग मां और बेटे की लाश, मर्डर और सुसाइड...

घर में मिली बुजुर्ग मां और बेटे की लाश, मर्डर और सुसाइड के बीच उलझी मौत की गुत्थी

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला और उसके बेटे की रहस्यमयी हालात में मौत हो गई. उन दोनों की लाशें पुलिस ने उनके घर से बरामद की हैं. उनकी मौत का खुलासा उस वक्त हुआ, जब उनके घर में काम करने वाली मेड शाम को वहां पहुंची. अब पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में 72 वर्षीय महिला संतोष और उनका 42 साल का बेटा रहस्यमयी परिस्थितियों में अपने घर के अंदर मृत पाए गए. उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम को उनके घर आई एक घरेलू सहायिका ने दोनों को बेहोशी की हालत में पाया.

मौका-ए-वारदात पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला संतोष की लाश बिस्तर पर थी, जबकि उनका 42 वर्षीय बेटा किशन कुमार फर्श पर पड़ा था. जब मेड वहां पहुंची तो उसने घर का मंजर देखकर पड़ोसियों को बुलाया. फिर उन्हीं लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा शक है कि नौकरानी के उन्हें देखे जाने से बहुत पहले ही वे दोनों मर चुके थे. उन्होंने कहा कि अब उन दोनों की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा. दोनों की लाशें पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई हैं.

पुलिस अफसर का कहना है कि अभी तक किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं है. अधिकारी ने बताया कि किशन कुमार शराब पीने का आदी था और मौके से शराब की एक बोतल बरामद की गई है. शवों को पोस्टमार्टम के बाद महिला की बेटी को सौंप दिया गया है, जो दिल्ली के निहाल विहार में रहती है.

पुलिस के मुताबिक, मृतका संतोष का एक और बेटा है, जो जापान में रहता है. उसे इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है. महिला की ग्राउंड फ्लोर पर दो दुकानें थीं, जिन्हें उसने किराए पर दे रखा था. पुलिस ने बताया कि संतोष का बेटा किशन कुमार बेरोजगार था. अब पुलिस इस मामले के हर पहलू को खंगाल रही है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...