8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यसंभल: OYO होटल में रुका था कपल, देर रात तक नहीं निकले...

संभल: OYO होटल में रुका था कपल, देर रात तक नहीं निकले बाहर, मैनेजर ने खिड़की से झांका तो…

Published on

संभल ,

यूपी के संभल जिले में ओयो होटल के कमरे में युवक और युवती के शव मिलने से हड़कंप मच गया. जहां युवक का शव फांसी के फंदे कर लटका हुआ था तो वहीं युवती का शव बेड पर पड़ा हुआ था. घटना की जानकारी मिलने पर एसपी, एडिशनल एसपी, कोतवाली पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. फॉरेसिंक टीम ने भी मौके पर गहन पड़ताल करके साक्ष्य जुटाए. जिसके बाद युवक-युवती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के गौतमनगर इलाके का रहने वाला 20 वर्षीय युवक और संभल निवासी 23 साल की युवती गुरुवार दोपहर को सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला फ़तेहुल्लाह सराय स्थित OYO होटल में कमरा लेने के लिए पहुंचे थे. होटल मैनेजर ने युवक और युवती के आईडी प्रूफ लेकर कमरा अलॉट कर दिया.

देर रात तक कमरे से नहीं निकले बाहर
रात 11 बजे तक चेकआउट टाइम था. टाइम पूरा होने के बाद होटल मैनेजर अमित ने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन कमरे के अंदर से कोई भी रिस्पांस नहीं मिला. इसपर मैनेजर को शक हुआ. उसने सीढ़ी लगाकर खिड़की से देखा तो कमरे के अंदर युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और युवती बेड पर बेसुध पड़ी थी.

मैनेजर ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसपर संभल सदर कोतवाली पुलिस और एडिशनल एसपी श्रीशचंद्र मौके पर पहुंच गए और होटल मैनेजर से घटना की जानकारी ली. युवक और युवती के शव मिलने की सूचना पर एसपी कुलदीप सिंह गुनावत भी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

मृतकों के आईडी प्रूफ के आधार उनके परिजनों को सूचना दी गई. साथ ही शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस की शुरुआती जांच-पड़ताल में युवक की मौत फांसी लगाने के कारण हुई है. जबकि, युवती के मुंह से निकलने वाले झाग को देखकर उसके जहरीला पदार्थ का सेवन करने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस ने होटल को सील कर दिया है.

मामले में एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि संभल कोतवाली इलाके में स्थित होटल मैनेजर के द्वारा होटल के कमरे में युवक और युवती के शव पड़े हुए होने की सूचना दी गई थी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और युवती मृत अवस्था में बेड पर पड़ी हुई मिली. शुरुआती जांच पड़ताल में दोनों के द्वारा आत्महत्या करने बात सामने आ रही है. फिलहाल दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है. मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this