8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यअखिलेश शीशे के घर में रहते हैं बड़बोले ना बनें, डिप्टी CM...

अखिलेश शीशे के घर में रहते हैं बड़बोले ना बनें, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का सपा प्रमुख पर तंज

Published on

कौशाम्बी,

पेपर लीक मामले में पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ट्वीट पर डिप्टी CM केशव मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश शीशे के घर मे रहते हैं बहुत ज्यादा बड़बोले ना बनें. इसके अलावा लोकसभा चुनाव के परिणाम पर उन्होंने कहा कि बिल्ली के भाग छूट जाता है.कौशांबी के सर्किट हाउस पहुंचकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. उन्होंने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चर्चा की.

डिप्टी CM केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर कसा तंज
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पेपर लीक मामले में X पर लिखा कि ‘भाजपाइयों’ की है यही पहचान झूठों को काम, झूठों को सलाम. इसके अलावा उन्होंने कहा था कि पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर आयोजित करवाने वाली गुजरात की कंपनी का ही, पेपर लीक करवाने में हाथ है और उसका मालिक जब सफलतापूर्वक विदेश भाग गया, उसके बाद ही उत्तर प्रदेश सरकार ने उसके बारे में जनता को बताया और जनता के गुस्से से बचने के लिए दिखाने भर के लिए उस कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया. इस पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले कि अखिलेश यादव शीशे के घर में रहते है बहुत ज्यादा ना बोलें.

विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने रणनीति तय की
केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी में जल्द ही 10 सीटों पर होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा है कि बीजेपी ने अपनी रणनीति तय कर ली है. रणनीति यह बनाई गई है कि जिन सीटों पर उपचुनाव होना है वहां पर इस बार कमल खिलाना है. नीट में पेपर लीक के मामले पर कहा कि इसकी जांच चल रही है इसलिए बोलना उचित नहीं है, लेकिन गड़बड़ी करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this