8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यअटल सेतु में दरार की खबरें झूठी, MMRDA ने लाइव वीडियो शेयर...

अटल सेतु में दरार की खबरें झूठी, MMRDA ने लाइव वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई, फडणवीस ने कांग्रेस को घेरा

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी न्हावा शेवा अटल सेतु पर राजनीति शुरू हो गई है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने अटल सेतु की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। वहीं मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने इन आरोपों को झूठा बताया है। MMRDA की ओर से बताया गया कि अटल सेतु ब्रिज के मुख्य हिस्से में कोई दरार नहीं है। अलग-अलग मीडिया के माध्यम से इसके बारे में अफवाहें फैलाई जा रही हैं। कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वहीं इस पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर हमला बोला।

क्या बोले फडणवीस?
फडणवीस ने कहा कि अटलसेतु पर तो कोई दरार नहीं, ना ही अटलसेतु को कोई खतरा है। ये तस्वीर एप्रोच रोड की हैं। लेकिन एक बात साफ है कि कांग्रेस पार्टी ने झूठ के सहारे ‘दरार’ का एक लंबा प्लान बना लिया है। चुनाव में संविधान बदलने की बाते, चुनाव के बाद फोन से ईवीएम अनलॉक और अब ऐसी झूठी बातें… देश की जनता ही इस ‘दरार’ प्लान और कांग्रेस की भ्रष्ट आचरण को परास्त करेगी।

MMRDA ने क्या कहा?
दरअसल महाराष्ट्र कांग्रेस का आरोप था कि अटल सेतु की सड़क में तीन महीने के अंदर ही दरारें पड़ गई हैं और एक हिस्से में आधा किलोमीटर तक सड़क एक फीट धंस गई है। इसके बाद अब एमएमआरडीए ने सफाई दी है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने कहा कि अटल सेतु को जोड़ने वाली एप्रोच रोड पर मामूली दरारें पाई गई हैं। यह फुटपाथ मुख्य पुल का हिस्सा नहीं है बल्कि पुल को जोड़ने वाली एक सर्विस रोड है।

कहां पर आई है दरारें?
अथॉरिटी ने कहा कि यह भी ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है कि दरारें परियोजना में संरचनात्मक दोषों के कारण नहीं हैं और पुल की संरचना के लिए कोई खतरा पैदा नहीं करती हैं। परियोजना की संचालन और रखरखाव टीम की ओर से 20 जून 2024 को निरीक्षण के दौरान उल्वे से मुंबई की ओर रैंप नंबर 5 डामर पर तीन स्थानों पर मामूली दरारें देखी गईं। इनकी तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है।

मरम्मत कार्य शुरू
अटल सेतु परियोजना के पैकेज 4 के ठेकेदार मेसर्स स्ट्रैबैग ने उक्त क्षेत्र में मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है और मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने आश्वासन दिया है कि काम 24 घंटे के भीतर यातायात में किसी भी बाधा के बिना पूरा हो जाएगा।

कांग्रेस ने लगाया आरोप
कांग्रेस का आरोप है कि अटल सेतु में दरार आ गई हैं। इसे लेकर नाना पटोले ने आरोप लगाया था। इसके बाद चर्चा शुरू हुई। लेकिन अब मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के स्पष्टीकरण के बाद इन चर्चाओं पर कहीं न कहीं विराम लग गया है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...