9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeखेलT20 WC: पहले मिला जीवनदान फिर बटलर के कैच ने खत्म की...

T20 WC: पहले मिला जीवनदान फिर बटलर के कैच ने खत्म की पारी, डिकॉक के नाम सबसे तेज फिफ्टी

Published on

सेंट लूसिया

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने ग्रोस आइलेट में डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 विश्व कप 2024 का संयुक्त सबसे तेज अर्धशतक ठोक दिया। इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 के ग्रुप-2 मैच के दौरान 31 साल खब्बू विकेटकीपर बल्लेबाज ने शुक्रवार रात सिर्फ 22 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इस एडिशन में सबसे तेज अर्धशतक के यूएसए के आरोन जोन्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। जोन्स ने डेलास में वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में कनाडा के खिलाफ अपना अर्धशतक जमाया था। इस विश्व कप में 30 गेंदों के अंदर डिकॉक का यह दूसरा अर्धशतक है। पिछले मैच में उन्होंने 26 गेंदों में सह-मेजबान यूएसए के खिलाफ फिफ्टी ठोकी थी।

T20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे तेज अर्धशतक
22 गेंदें – क्विंटन डि कॉक SA vs ENG
22 गेंदें – एरोन जोन्स, USA vs CAN
25 गेंदें- मार्कस स्टोइनिस, USA vs बनाम SCO
26 गेंदें – क्विंटन डी कॉक SA vs USA
27 गेंदें – सूर्यकुमार यादव, IND vs AFG

विवादित फैसले के बाद मिला जीवनदान
लगातार दूसरे मैच अर्धशतक ठोक चुके क्विंटन डिकॉक जिस तरह सेट होकर बल्लेबाजी कर रहे थे, उससे लग रहा था कि उनके बल्ले से शतक आने वाला है। मगर 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने आदिल रशीद को फाइन लेग पर स्लॉग स्विप मारा। वहां मौजूद फील्डर मार्क वुड ने कैच पकड़ लिया और जश्न मनाने लगे, लेकिन डि कॉक आश्वस्त नहीं थे और मैदानी अंपायर से अपनी असहमति जाहिर की, जिसके बाद टीवी अंपायर एक्शन में आ गए। इंग्लैंड ने सोचा कि उन्होंने क्विंटन डि कॉक का महत्वपूर्ण विकेट ले लिया है, लेकिन जब टीवी अंपायर ने फैसला सुनाया कि मार्क वुड ने फाइन लेग बाउंड्री पर कैच जमीन से उठाया तो डिकॉक को जीवनदान मिल गया।

फिर जोस बटलर ने लपका अद्भुत कैच
क्विंटन डिकॉक इस जीवनदान का फायदा उठाने में पूरी तरह नाकाम रहे, क्योंकि अपनी पारी में सात रन जोड़ते ही उनकी पारी का अंत हो गया। 38 गेंदों पर 65 रन के स्कोर पर डिकॉक को पवेलियन भेजने की जिम्मेदारी इस बार इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने अपने कंधों पर ली थी। विकेट के पीछे उन्होंने बड़ी चपलता से एक शानदार कैच को अंजाम दिया। 11.5 ओवर में जोफ्रा आर्चर ने उनका शिकार किया। ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की बाउंसर गेंद को बल्लेबाज ने पॉइंट के ऊपर से कट शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद की गति से चकमा खा गए। इसी बीच बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर की तरफ गई जहां से जोस बटलर ने अपने बाईं ओर हवा में डाइव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...