14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यशराब पीने को लेकर सिक्योरिटी गार्ड और सोसाइटी लोगों के बीच मारपीट,...

शराब पीने को लेकर सिक्योरिटी गार्ड और सोसाइटी लोगों के बीच मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे

Published on

गुरुग्राम,

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-95 स्थित आरओएफ आनंद सोसाइटी में गुरुवार रात करीब 11 बजे सिक्योरिटी गार्ड और सोसाइटी रेजिडेंट के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. इस मारपीट में एक (QRT) गाड़ी की चपेट में बाइक सवार आ गया. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है. सेक्टर-93 पुलिस चौकी इंचार्ज का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर जांच जारी है.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट कर रहे हैं. इतने में QRT टीम का एक सदस्य गाड़ी से उतरता है और गार्ड के साथ मारपीट कर रहे लोगों को लाठी से मारने लगता है. इसके बाद एक शख्स सिक्योरिटी गार्ड के साथी पर ईंट-पत्थर मारने लगता है. फिर सिक्योरिटी कर्मचारी वहां से भागने की कोशिश करता है.

‘गेट तोड़ते हुए गाड़ी ले गया सिक्योरिटी कर्मचारी’
इसी बीच एक सिक्योरिटी कर्मचारी गेट से बाहर निकल जाता है. इसके बाद दूसरा सिक्योरिटी कर्मचारी गाड़ी में बैठकर गाड़ी भागने लगता है. इस दौरान वहां मौजूद लोग गेट बंद कर देते हैं, लेकिन सिक्योरिटी कर्मचारी गाड़ी को तेज स्पीड में ले जाता है और गेट तोड़ते हुए चला जाता है. इससे पहले जब सिक्योरिटी कर्मचारी अपनी गाड़ी भगाने के लिए गाड़ी पीछे लेता है, तो उसकी चपेट में एक बाइक सवार भी आ जाता है.

मामले में पुलिस ने कही ये बात
चौकी इंचार्ज प्रदीप के मुताबिक, गुरुवार रात 11 बजे सोसाइटी के निवासी सोसाइटी में बैठ कर शराब पी रहे थे, जिसका विरोध वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने किया. इसके बाद उन शराबियों ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट के दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने फोन कर QRT बुला ली और QRT मौके पर पहुंची और गार्ड के साथ मारपीट कर रहे लोगों को जमकर लाठी डंडों से पीट डाला

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this