14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeखेलविकेट के बीच ऐसी घटिया दौड़ नहीं देखी होगी, डेविड मिलर खड़े...

विकेट के बीच ऐसी घटिया दौड़ नहीं देखी होगी, डेविड मिलर खड़े होकर कोसते रह गए!

Published on

सेंट लुसिया

सुपर-8 के कड़े मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन की एक ऐसी लापरवाही देखने को मिली जिससे डेविड मिलर भड़क गए। मैच में बल्लेबाजी के दौरान के दौरान क्लासेन विकेट के बीच दौड़ लगाते हुए बहुत ही साधारण दिखे। यही कारण है कि जोस बटलर के दमदार थ्रो पर वह रन आउट हुए। क्लासेन अगर लापरवाही नहीं दिखाते तो शायद वह सुरक्षित अपने क्रीज में पहुंच सकते थे, लेकिन दूसरी तरफ बटलर ने अपनी चपलता दिखाते हुए साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज का काम तमाम कर दिया।

क्लासेन आउट होने से पहले रन बनाने के लिए भी काफी संघर्ष कर रहे थे। वह 13 गेंद का सामना कर सिर्फ 8 रन ही बना पाए थे, लेकिन अगर वह क्रीज पर सेट हो जाते तो फिर इंग्लैंड के गेंदबाजों के लिए वह मुसीबत बन सकते थे।

साउथ अफ्रीका ने बनाए पारी में 163 रन
इंग्लैंड के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन का स्कोर खड़ा किया। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे अधिक क्विंटन डिकॉक ने दमदार 38 गेंद में 65 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के भी लगाए। डिकॉक ने रीजा हेंड्रिक्स के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 86 रनों की दमदार पार्टनरशिप की।

क्विंटन डिकॉक के आउट होने के बाद डेविड मिलर ने भी अपना हाथ खोला। मिलर ने भी सुपर-8 के सेमीफाइनल की जंग में 48 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने ने 28 गेंद का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के भी लगाए। इसके अलावा आखिर में ट्रिस्टन स्टब्स ने 12 रनों का योगदान दिया।

जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड के लिए झटके तीन विकेट
इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने तीन बड़े विकेट अपने नाम किए। हालांकि, वह काफी महंगे भी रहे। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 40 रन खर्च कर डाले। आर्चर के अलावा आदिल राशिद और मोईन अली के खाते में भी एक-एक विकेट आया।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...