15.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्यबरेली में मिर्जापुर स्टाइल में चली गोलियां, दो गैंग में आमने-सामने की...

बरेली में मिर्जापुर स्टाइल में चली गोलियां, दो गैंग में आमने-सामने की फायरिंग, ये माजरा क्या है?

Published on

बरेली:

उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार की सुबह रोड पर चल रहे लोगों को लगा कि किसी वेब सीरीज या फिर ऐक्शन मूवी की शूटिंग चल रही है लेकिन जब हकीकत पता चला तो होश उड़ गए। सभी लोग जान बचाकर भागते नजर आए। यहां दो पक्षों के बीच आमने-सामने की गोलीबारी का वीडियो वायरल हो गया। दो गुटों के बीच दिन-दहाड़े सैकड़ों राउंड फायरिंग होती रही। बताया जा रहा है कि एक प्लॉट पर कब्जे के लिए यह विवाद हुआ है।

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जे को लेकर गोलीबारी हुई। शनिवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे दबंगों ने खुलेआम फायरिंग। इस दौरान एक जेसीबी में आग भी लगा दी गई। फायरिंग के दौरान एक गोली छत पर टहल रहे व्यक्ति को जा लगी। दोनों तरफ से काफी देर तक गोलीबारी होती रही। कभी कार की आड़ लेकर तो कभी डिवाइडर के पीछे से गोलियां चलती रहीं।

वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दोनों तरफ के लोग राइफल, पिस्टल और अवैध हथियारों से फायर झोंक रहे हैं। इस दौरान एक पक्ष के आरोपी ने कार से कुछ लोगों को कुचलने की कोशिश भी की। पुलिस ने गाड़ी के साथ ही एक पक्ष के दो लोगों के हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this