5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयNEET-PG एंट्रेंस एग्जाम स्थगित, कल होनी थी परीक्षा, नई तारीख का जल्द...

NEET-PG एंट्रेंस एग्जाम स्थगित, कल होनी थी परीक्षा, नई तारीख का जल्द ऐलान करेगी NBE

Published on

नई दिल्ली,

NEET पेपरलीक पर मचे घमासान के बीच एक और परीक्षा स्थगित हो गई है. राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है. बता दें कि प्रवेश परीक्षा कल यानी 23 जून का आयोजित होनी थी. लेकिन एग्जाम की डेट से ठीक एक दिन पहले NEET-PG प्रवेश परीक्षा को स्थगति कर दिया गया है. राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (National Board of Examination) की ओर से जल्द ही प्रवेश परीक्षा की नई तारीख का ऐलान किया जाएगा.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित NEET-PG प्रवेश परीक्षा की पूरी प्रोसेस का बारीकी से मूल्यांकन करने का फैसला लिया है. लिहाजा एहतियात के तौर पर कल यानी 23 जून 2024 को आयोजित होने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस परीक्षा की नई डेट का ऐलान जल्द किया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्रालय ने छात्रों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा कि ये फैसला स्टूडेंट्स के हित में और परीक्षा प्रक्रिया की पवित्रता को बनाए रखने के लिए लिया गया है.

NEET PG परीक्षा से ठीक एक दिन पहले राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) द्वारा एक एडवाइजरी जारी की गई. इस एडवाइजरी में पेपर लीक होने के संदेह की ओर इशारा किया गया है. कुछ सोशल मीडिया ग्रुप परीक्षार्थियों को अपने जाल में फंसाते हुए पाए गए हैं. वे NEET-PG प्रवेश परीक्षा के सवालों के लिए पैसे मांग रहे थे. इसे लेकर NBE द्वारा मामला दर्ज किया गया है.

वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कोई भी दिन बिना किसी परीक्षा के रद्द होने की खबर के पूरा नहीं होता, क्योंकि नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री और उनके आस-पास के लोग पूरी तरह से अक्षम हैं. उन्होंने कहा कि अब NEET-PG प्रवेश परीक्षा स्थगित की गई है, ये परीक्षा रविवार यानी 23 जून को होने वाली थी.

NEET-PG प्रवेश परीक्षा से पहले ये परीक्षा भी हुई स्थगित
NEET-PG प्रवेश परीक्षा से एक दिन पहले यानी 21 जून को CSIR-UGC-NET की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी. इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कराया जाता है. ये परीक्षा 25 से 27 जून के बीच होने वाली थी. परीक्षा स्थगित करने की वजह संसाधनों की कमी बताई गई थी.

UGC-NET परीक्षा हुई थी कैंसिल
CSIR-UGC-NET परीक्षा को स्थगित करने से पहले NTA ने UGC-NET की परीक्षा गड़बड़ियों की आशंका के बाद 19 जून को कैंसिल कर दी थी. आधिकारिक बयान में कहा गया था कि यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) को परीक्षा के संबंध में गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) से कुछ इनपुट प्राप्त हुए. ये इनपुट प्रथम दृष्टया संकेत देते हैं कि 18 जून को हुई परीक्षा में गड़बड़ी हुई थी.

UGC-NET परीक्षा भी नए सिरे से होगी
UGC-NET की परीक्षा कैंसिल करते हुए शिक्षा मंत्रालय ने कहा था कि परीक्षा का आयोजन नए सिरे से किया जाएगा, जिसकी जानकारी अलग से शेयर की जाएगी. सरकार परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. यूजीसी नेट परीक्षा जून 2024 देशभर के 317 शहरों में 1205 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 11,21,225 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...