13.4 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeखेलशुभमन गिल को कप्तानी, पांच नए नामों को जगह, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज...

शुभमन गिल को कप्तानी, पांच नए नामों को जगह, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Published on

नई दिल्ली

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के ठीक बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। वहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज की शुरुआत 6 जुलाई को होगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहे लगभग सभी प्रमुख खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। वहीं आईपीएल 2024 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले कई नामों को जगह मिली है।

शुभमन गिल को मिली कप्तानी
जिम्बाब्वे के खिलाफ इस टी20 सीरीज के लिए शुभमन गिल को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। गिल पहली बार टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। टीम में भारत की कप्तानी कर चुके रुतुराज गायकवाड़ भी हैं। लेकिन उन्हें कप्तान नहीं बनाया गया है। गिल ने इस सीजन आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कमान संभाली थी। उन्हें तीनों ही फॉर्मेट के लिए भारत के भविष्य का कप्तान माना जा रहा है।

5 नए नामों को मिली जगह
भारत की 15 सदस्यीय टीम में 5 नए चेहरे को जगह मिली है। इसमें चार ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक भारत के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। इसमें पंजाब के अभिषेक शर्मा, आंध्रा के नितीश रेड्डी, मुंबई के तुषार देशपांडे और असम के रियान पराग का नाम शामिल है। ध्रुव जुरेल ने भी अभी तक भारत के लिए टी20 मैच नहीं खेला है लेकिन वह टेस्ट का हिस्सा रह चुके हैं।

वर्ल्ड कप टीम के दो ही खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में शामिल दो ही खिलाड़ियों को इस टीम में जगह मिली है। इसमें यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन शामिल हैं। इन दोनों को अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। गिल के साथ रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल खलील अहमद, आवेश खान और रिंकू सिंह टीम में शामिल किए गए हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), नितीश रेड्डी, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

भारत के जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल
पहला टी20- 6 जुलाई, हरारे (4.30 PM)
दूसरे टी20- 07 जुलाई, हरारे (4.30 PM)
तीसरा टी20- 10 जुलाई, हरारे (4.30 PM)
चौथा टी20- 13 जुलाई, हरारे (4.30 PM)
पांचवां टी20- 14 जुलाई, हरारे (4.30 PM)

Latest articles

PM मोदी ने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा; मोदी का बतौर PM 4399 दिन का कार्यकाल

कैबिनेट ने सात संकल्पों के साथ प्रस्ताव पास किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

मीनाक्षी के नामांकन मामले में चुनाव आयोग जल्द सुनाएगा फैसला, भोपाल में सामूहिक उपवास पर कांग्रेस

भोपाल। मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...

मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बारिश की बौछार, कुछ जिलों में सामान्य से कई गुना अधिक गिरा पानी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की आधिकारिक दस्तक अभी बाकी है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...