5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर SC ने दिखाई सख्ती, क्या...

दिल्ली में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर SC ने दिखाई सख्ती, क्या पेड़ों की कटाई का आदेश उपराज्यपाल द्वारा दिया गया है?

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में मौसम के तीखे तेवर और भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है. अदालत ने दिल्ली में बड़े पैमाने पर पेड़-पौधे लगाने की मुहिम चलाने के प्रस्ताव रखते हुए डीडीए पूछा कि दिल्ली में पेड़ संरक्षण अधिनियम को कैसे लागू किया जा सकता है.

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राजधानी दिल्ली में मौसम की बेरुखी और भीषण गर्मी को देखते हुए अहम कदम उठाया है. जस्टिस अभय एम ओक और जस्टिस राजेश बिंदल की पीठ ने दिल्ली में बड़े पैमाने पर पेड़-पौधे लगाने प्रस्ताव रखते हुए मुहिम चलाने को कहा. साथ ही अदालत ने डीडीए से पूछा कि दिल्ली में कैसे पेड़ संरक्षण अधिनियम लागू किया जा सकता है. कोर्ट ने कहा कि आपके रुख स्पष्ट करने के बाद जरूरत के मुताबिक MCD और NDMC को भी इस मुहिम में शामिल किया जाएगा.

SC ने भीषण गर्मी की स्थिति पर लिया संज्ञान
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उसने राजधानी में भीषण गर्मी की स्थिति पर संज्ञान लिया है. अदालत राजधानी में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाने के लिए एमसीडी, डीडीए, एनडीएमसी को स्वत: निर्देश देने का प्रस्ताव रखती है. वहीं, दूसरी ओर दिल्ली के रिज एरिया में पेड़ो की अंधाधुंध कटाई पर सुप्रीम कोर्ट ने सख़्त नाराजगी जताते हुए DDA के वाइस चेयरमैन से स्पष्ट करने को कहा है कि क्या पेड़ों की कटाई का आदेश उपराज्यपाल द्वारा दिया गया है?

LG होता है DDA अध्यक्ष
यह सवाल कोर्ट ने DDA के उपाध्यक्ष से इसलिए पूछा, क्योंकि उपराज्यपाल ही DDA का अध्यक्ष होता है. कोर्ट ने DDA के उपाध्यक्ष से यह साफ करने को कहा है कि जब उपराज्यपाल ने पेड़ों की कटाई होने से पहले तीन फरवरी को उस जगह का दौरा किया था तो उस दौरान क्या उनकी ओर से कोई निर्देश दिया गया था?

‘ये बेहद गंभीर मामला है’
कोर्ट ने कहा कि 1100 से ज़्यादा पेड़ काटे गए हैं. यह बेहद गंभीर मामला है, इसके चलते ही हमने अवमानना का नोटिस जारी किया था. अब हम यह जानना चाहते हैं कि आखिर किसने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है? इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में बिना कोर्ट की मंजूरी के पेड़ों की कटाई पर सख्त रुख अपनाते हुए DDA के उपाध्यक्ष को अवमानना का नोटिस जारी किया था

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...