13.4 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकेन्या में टैक्स का विरोध कर रहे हजारों प्रदर्शनकारियों ने संसद में...

केन्या में टैक्स का विरोध कर रहे हजारों प्रदर्शनकारियों ने संसद में लगाई आग

Published on

नई दिल्ली,

केन्या के हजारों प्रदर्शनकारी मंगलवार को संसद में घुस गए. प्रदर्शनकारी टैक्स में बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने संसद के एक हिस्से में आग लगा दी. आग की घटना के बाद जान बचाने के लिए सभी विधायक संसद से बाहर निकल गए. केन्याई प्रदर्शनकारियों ने प्लान टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर राष्ट्रपति विलियम रूटो के इस्तीफे की मांग की. केन्याई प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार (25 जून) को राजधानी नैरोबी में पुलिस के साथ झड़प की. पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को शांत कराने के लिए आंसू गैस के गोले दागे.

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रूटो पर आरोप लगाया कि उन्होंने 2022 में राष्ट्रपति बनने के बाद जनता के साथ धोखा किया है. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि रूटो ने गरीबों की मदद करने का वादा किया था. उन्होंने टैक्स न बढ़ाने और लोन की लागत को कम करने के लिए सरकार के नए वित्त विधेयक को पूरी तरह से खारिज करने की बात कही थी.

प्रदर्शनकारियों ने वित्त विधेयक को वापस लेने की मांग की और रूटो के प्रशासन को चेतावनी दी कि वे उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा. फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और इसमें कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है. पुलिस किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

ईरान-इजराइल में फिर जंग: इजरायल ने ईरान के 4 शहरों पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।...