5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयकेजरीवाल को अब CBI ने तिहाड़ जेल से किया गिरफ्तार, जमानत पर...

केजरीवाल को अब CBI ने तिहाड़ जेल से किया गिरफ्तार, जमानत पर कल SC में होनी है सुनवाई

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से संबंधित मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया है. ईडी मामले में सुप्रीम कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले उन्हें गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है.

दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में ही सीबीआई ने तिहाड़ जेल में सीएम केजरीवाल से मंगलवार को पूछताछ की थी. इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उनका बयान रिकॉर्ड किया गया है. उन्हें कल बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा और एजेंसी उनकी कस्टडी मांगेगी.आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि सरकार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बड़ी साजिश रच रही है. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सीबीआई ने झूठा मुकदमा गढ़ा है.

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की पूरी संभावना है. इससे पहले केंद्र की BJP सरकार ने CBI के साथ मिलकर केजरीवाल जी के खिलाफ झूठा मुकदमा तैयार करके उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश रची है.”संजय सिंह ने कहा, “पूरा देश बीजेपी और केंद्र सरकार का अत्याचार और अन्याय देख रहा है. पूरा देश अरविंद केजरीवाल के साथ बीजेपी की ज्यादती के खिलाफ खड़ा है और एक साथ मिलकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएगा.”

दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई थी जमानत पर रोक
बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम केजरीवाल को जमानत देने के निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी। ईडी ने केजरीवाल की जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट का रुख किया था। वेकेशन जज सुधीर कुमार ने कहा कि निचली अदालत ईडी द्वारा पेश की गए सबूतों का सही आकलन करने में विफल रही और उसने आम आदमी पार्टी नेता की जमानत याचिका पर फैसला करते समय विवेक का इस्तेमाल नहीं किया। हाई कोर्ट ने कहा कि जमानत आदेश को लेकर ईडी की आपत्तियों पर गंभीरता से विचार करने की जरुरत है। इसलिए विवादित आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगाई जाती है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...