7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयजून में करते रह गए इंतजार... देश में 19 फीसदी कम हुई...

जून में करते रह गए इंतजार… देश में 19 फीसदी कम हुई बारिश, मॉनसून आखिर कब लाएगा जोरदार बरसात

Published on

नई दिल्ली

जून का महीना बीतने वाला है लेकिन अब भी कई जगहों पर मॉनसून की बारिश का इंतजार हो रहा है। जून के महीने में मॉनसून की गति धीमी होने के कारण कई राज्यों में कम बारिश हुई है। जून के महीने में अब तक देश में 19% कम बारिश हुई है। झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून की धीमी गति के कारण जून में अब तक 67 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि प्रदेश के पांच जिलों में 80 फीसदी से अधिक की कमी दर्ज की गई है। ऐसा ही कुछ हाल पंजाब और बंगाल का है। यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में जून के महीने में कम बारिश हुई है। इस साल मॉनसून की एंट्री समय से पहले हो गई थी लेकिन उसके बाद उसकी रफ्तार धीमी पड़ गई।

IMD ने बदला अनुमान
भारत मौसम विभाग (IMD) ने पहले इस महीने भारत के लिए सामान्य बारिश की भविष्यवाणी की थी। लेकिन 18 जून को, IMD ने अपना अनुमान बदलकर ‘सामान्य से कम’ कर दिया। इसका मतलब है कि इस महीने देश में औसत से कम बारिश हुई।

आखिर क्यों बदला अनुमान
मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि मौसम की स्थिति बदलती रहती है, इसलिए IMD लगातार पूर्वानुमान को अपडेट करता रहता है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ कम बारिश का अनुमान था लेकिन बंगाल की खाड़ी की धारा कमजोर होने से पूर्वी राज्यों में मॉनसून की गति धीमी हो गई।

कहां कम हुई बारिश
➤ 25 जून तक भारत में 19% कम बारिश हुई है।
➤ उत्तर-पश्चिम भारत में सबसे ज्यादा 57% कम बारिश हुई है।
➤ पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में 16% कम बारिश हुई है।
➤ मध्य भारत में 23% कम बारिश हुई है।

उत्तर भारत में जल्द बारिश की उम्मीद
IMD का मानना है कि जुलाई से सितंबर तक सामान्य से अधिक बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून की रफ्तार तेज हुई है। कई जगहों पर बारिश शुरू हो गई है और आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद है। नए अनुमान के अनुसार अगले 3-4 दिनों में जम्मू और कश्मीर से उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा जैसे अधिकांश उत्तरी राज्यों में मॉनसून पहुंच सकता है।

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...