7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीय'दोषियों पर तुरंत करें कार्रवाई', सतनाम सिंह की मौत पर भारत ने...

‘दोषियों पर तुरंत करें कार्रवाई’, सतनाम सिंह की मौत पर भारत ने इटली से की अपील

Published on

नई दिल्ली,

भारत ने इटली से भारतीय मजदूर सतनाम सिंह की मौत पर दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की अपील की है. भारी कृषि मशीन से उसका हाथ कट जाने के बाद उसके एंप्लॉयर ने उसे बिना मदद के सड़क पर ही छोड़ दिया था, जिससे बाद में उसकी मौत हो गई.भारतीय अधिकारी मुक्तेश परदेशी ने इटली की अधिकारी लुइगी मारिया से सतनाम सिंह की मौत पर बातचीत की. उन्होंने भारतीय मजदूर की मौत पर भारत की “गहरी चिंता” से उन्हें अवगत कराया. इटली स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को यह जानकारी दी.

भारतीय अधिकारी ने मजदूर सतनाम सिंह के दोषियों पर तुरंत कार्रवाई करने की अपील की. भारतीय दूतावास ने कहा, “दूतावास सतनाम सिंह के परिवार के साथ कॉन्सुलर मदद और पार्थिव शरीर को भेजना के लिए संपर्क में है.”

पीएम मेलोनी ने भी मजदूर की मौत पर जताई चिंता
यूरोपीय काउंसिल से पहले इटली की प्रधानमंत्री जॉयोर्जिया मेलोनी ने भी बुधवार को सतनाम सिंह की “अमानवीय मौत” पर गहरी चिंता जताई. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब मेलोनी ने भारतीय मजदूर सतनाम सिंह की मौत को याद किया तो चैंबर में मौजूद सभी प्रतिनिधि खड़े हो गए और तालियां बजाने लगे.

चैंबर में मौजूद एक मंत्री ने बाद में प्रधानमंत्री मेलोनी से कहा, “मैंने (सतनाम सिंह के) परिवार के लिए वीजा मांगा था.” इसपर पीएम मेलोनी ने उन्हें “शाबाश” कहकर जवाब दिया. पिछले हफ्ते, मेलोनी ने कहा था, “ये (मजदूर की मौत) अमानवीय है जो इतालवी लोगों के नहीं हैं. मुझे उम्मीद है कि इस बर्बरता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.”

सतनाम सिंह का भारी मशीन से कट गया था हाथ
सतनाम सिंह को उसके एंप्लॉयर ने इटली के शहर लातिना में स्ट्रॉबेरी रैपिंग मशीन से हाथ कट जाने के बाद सड़क पर छोड़ दिया था. पिछले सप्ताह “बहुत ज्यादा खून बहने” की वजह से उसकी मौत हो गई. स्थानीय मीडिया में इस घटना की खबरें छपी थी.सतनाम सिंह को हालांकि, बाद में रोम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन दो दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि भारतीय मजदूर की मौत बहुत ज्यादा खून बहने की वजह से हुई थी.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...