8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलभारत से हार के बाद इंग्लिश कप्तान जोस बटलर का छलका दर्द,...

भारत से हार के बाद इंग्लिश कप्तान जोस बटलर का छलका दर्द, बताया कहां कर दी ढील

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंच चुकी है. 27 जून (गुरुवार) को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 68 रनों से हरा दिया. अब फाइनल मैच में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा. फाइनल मुकाबला 29 जून को ब्रिजटाउन (बारबाडोस) में खेला जाना है.

हार के बाद जोस बटलर का बड़ा बयान
सेमीफाइनल मुकाबले में भारत से हार के इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर का दर्द छलक पड़ा. बटलर ने कहा कि उनकी टीम ने भारत को 20-25 रन ज्यादा बनाने दिए, जो भारी पड़ गया. इसके साथ ही बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के अपने फैसले का भी बचाव किया.

जोस बटलर ने मैच के बाद कहा, ‘भारत ने निश्चित रूप से हमें मात दी. हमने उन्हें 20-25 रन ज्यादा बनाने दिए. यह एक चुनौतीपूर्ण सतह थी जिस पर उन्होंने अच्छा खेला. उन्होंने हमें मात दी और जीत के पूरी तरह हकदार थे. 2022 की तुलना में बहुत अलग परिस्थितियां थी, इसका श्रेय भारत को जाता है.’

हमें मोईन से बॉलिंग करानी चाहिए थी: बटलर
बटलर कहते हैं, ‘बारिश के कारण परिस्थितियों में इतना बदलाव होने की उम्मीद नहीं थी. मुझे नहीं लगता कि टॉस टीमों के बीच अंतर था. उनके पास कुछ बेहतरीन स्पिनर हैं. हमारे दो खिलाड़ियों राशिद और लिविंगस्टोन ने अच्छी गेंदबाजी की. स्पिन जिस तरह से हो रही थी, उस हिसाब से हमें मोईन से गेंदबाजी करानी चाहिए थी.’

बटलर ने बताया, ‘उनका स्कोर औसत से बेहतर था और शानदार गेंदबाजी आक्रमण के चलते यह हमेशा एक कठिन लक्ष्य होने वाला था. आप केवल वही खेल सकते हैं जो आपके सामने रखा गया है, प्रतियोगिता के दौरान हमें प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, फिर भी हम एक समूह के रूप में एकजुट रहे. कुछ स्थानों पर बहुत अच्छा क्रिकेट खेला, लेकिन जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब हम पीछे रह गए.’

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने सात विकेट पर 171 रन बनाए थे. कप्तान रोहित शर्मा ने 39 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो छक्के शामिल रहे. वहीं सूर्यकुमार यादव ने चार चौके और दो छक्के की मदद से 36 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन ने तीन ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट झटके.

टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 16.4 ओवर्स में 103 रनों पर ढेर हो गई. इंग्लैंड की ओर से केवल हैरी ब्रूक (25 रन), जोस बटलर (23 रन), जोफ्रा आर्चर (21 रन) और लियाम लिविंगस्टोन (11 रन) ही दोहरे अंकों तक पहुंच सके. भारत के लिए कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए. वहीं जसप्रीत बुमराह को दो सफलताएं प्राप्त हुईं.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...