16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलविदाई मैच से पहले द्रव‍िड़ का कोहली पर बड़ा बयान, वर्ल्ड कप...

विदाई मैच से पहले द्रव‍िड़ का कोहली पर बड़ा बयान, वर्ल्ड कप फाइनल का प्लान किया रिवील

Published on

ब्रिजटाउन (बारबाडोस),

भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका से 29 जून को भ‍िड़ने को तैयार है. यह मुकाबला ब्रिजटाउन (बारबाडोस) के केंसिंग्टन ओवल मैदान में होना है.इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की तैयारी कैसी है, इसे लेकर टीम इंड‍िया के हेड कोच राहुल द्रव‍िड़ ने तैयार‍ियों के बारे में बात की. वहीं, राहुल द्रव‍िड़ ने इस दौरान विराट कोहली के फॉर्म पर भी राय रखी.

राहुल द्रव‍िड़ का 29 जून को होने वाला फाइनल मुकाबला उनका बतौर कोच आख‍िरी मुकाबला होगा. इसके बाद द्रव‍िड़ इस पद को छोड़ देंगे. द्रव‍िड़ ने साउथ अफ्रीका संग महामुकाबले से पहले कहा- रिलैक्स रहिए, जो मोमेंट है उसे में रहें, ज्यादा आगे के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है, ना ही ज्यादा पीछे के बारे में सोचने की जरूरत है. बस प्लान पर चलने की कोश‍िश करें. आपको बस अच्छा क्रिकेट खेलने की जरूरत है.’ द्रव‍िड़ ने आगे कहा कि दूसरी टीम (साउथ अफ्रीका) भी शानदार है. उनके पास भी कई शानदार ख‍िलाड़ी है. द्रव‍िड़ Star Sports से बातचीत में बोले- मैं बस यह चाहता हूं कि टीम इंजॉय करे.

विराट कोहली पर क्या बोले राहुल द्रव‍िड़
द्रविड़ ने गुयाना (जॉर्जटाउन) में सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर 68 रन की जीत के बाद भारत के फाइनल में पहुंचने के बाद विराट कोहली पर कहा, ‘आप जानते हैं कि विराट के मामले में बात यह है कि जब आप थोड़ा अधिक जोखिम वाला क्रिकेट खेलते हैं तो कई बार ऐसा होता है कि चीजें सफल नहीं होता हैं.’ द्रव‍िड़ ने आगे हंसते हुए कहा वह (कोहली) अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और एक बड़ी पारी का हकदार है, जो फाइनल में भारत के साउथ अफ्रीका से भिड़ने पर देखने को मिल सकती है.

इससे पहले गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में 27 जून (गुरुवार) को सेमीफाइनल मैच में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से मात दी. वहीं साउथ अफ्रीका ने अफगान‍िस्तान को 9 विकेट से सेमीफाइनल में हराया था .

द्रव‍िड़ के ल‍िए चल रहा है सोशल मीडिया पर अभ‍ियान
भारतीय टीम अगर केंसिंग्टन ओवल में वर्ल्ड कप जीतती है, तो इसका बहुत सारा श्रेय रोहित और टीम के खिलाड़ियों को जाएगा, लेकिन इसके एक नायकों में द्रविड़ भी शामिल होंगे. टी20 वर्ल्ड कप के भारतीय प्रसारक ने सोशल मीडिया पर ‘डूइटफोरद्रविड़’ (द्रविड़ के लिए करो) का अभियान चलाया है. इसे क्रिकेट जगत और प्रशंसकों का समर्थन मिल रहा है, लेकिन 51 साल के द्रविड़ इस खिताब को किसी व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि टीम के लिए जीतना चाहते हैं.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...