9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलअगर बारिश से धुला भारत-साउथ अफ्रीका फाइनल तो कौन सी टीम बनेगी...

अगर बारिश से धुला भारत-साउथ अफ्रीका फाइनल तो कौन सी टीम बनेगी चैम्पियन? जानें समीकरण

Published on

ब्रिजटाउन (बारबाडोस),

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाना है. 29 जून (शनिवार) को ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में होने वाले इस मुकाबले पर दुनिया भर के फैन्स की निगाहें हैं. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने जहां इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई. वहीं, एडेन मार्करम की अगुवाई में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया. फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा.

फाइनल में आई बारिश तो क्या होगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले में बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है. Accuweather.com के मुताबिक ब्रिजटाउन में 29 जून को मैच के दौरान बारिश का पूर्वानुमान 20 से 47 प्रतिशत है. स्थानीय समयानुसार 29 जून की सुबह 3 से 5 बजे और फिर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक ब्रिजटाउन में बारिश एवं आंधी-तूफान का पूर्वानुमान है. इसका अर्थ ये हुआ कि मैच के दौरान शायद ही बारिश का खलल पड़े क्योंकि मुकाबला सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक खेला जाना है. बता दें कि आईसीसी ने 190 मिनट का अतिरिक्त समय रखा है, ताकि मैच का नतीजा 29 जून को ही निकाला जा सके.

फिर भी यदि 29 जून को नतीजा नहीं निकल पाता है तो भी घबराने की जरूर नहीं है. आईसीसी ने इस मैच के लिए रिजर्व-डे भी रखा है. बारिश या किसी अन्य कारणों के चलते 29 जून को मिनिमम 10-10 ओवरों का खेल संभव नहीं हो पाता है तो मैच रिजर्व-डे (30 जून) में जाएगा. रिजर्व-डे में मैच वहीं से शुरू होगा जहां रुका था. अगर रिजर्व-डे में भी बारिश का खलल पड़ता है और मिनिमम 10-10 ओवरों का खेल संभव नहीं हो पाता तो भारत और साउथ अफ्रीका को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा. उदाहरण के लिए 2002 के चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और श्रीलंका की टीमें संयुक्त विजेता रही थी.

बता दें कि आईसीसी के नियमानुसार टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में डीएलएस नियम से नतीजा निकालने के लिए 10-10 ओवरों का खेल होना जरूरी है. अगर बारिश के चलते रविवार 10-10 ओवरों का खेल भी पूरा नहीं हो पाया तो यह जहां से रुका था, वहीं से रिजर्व-डे में शुरू होगा. एक बार टॉस हो गया तो मैच ‘लाइव’ माना जाएगा.

 

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...