9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी रक्षा मंत्री के 'घुसकर मारेंगे' वाले बयान पर भड़का तालिबान, पाकिस्तान...

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के ‘घुसकर मारेंगे’ वाले बयान पर भड़का तालिबान, पाकिस्तान को अंजाम भुगतने की धमकी

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को एक बार फिर आरोप लगाया कि अफगानिस्तान के पाकिस्तान के अंदर आतंकवाद का निर्यात किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अफगानिस्तान के अंदर कार्रवाई का अधिकार है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री के इस बयान के बाद अफगानिस्तान पर शासन करने वाला तालिबान भड़क गया है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान को सीधी धमकी देते हुए कहा है कि अफगानिस्तान के क्षेत्र में किसी भी तरह के प्रत्यक्ष का अप्रत्यक्ष हमले के गंभीर परिणाम होंगे और ऐसा करने वालों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

ख्वाजा आसिफ ने क्या कहा था?
पाकिस्तान की संसद में बोलते हुए ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को कहा था कि ‘दो दिन पहले मैंने कहा था कि अफगानिस्तान से आतंकवाद हमारी धरती पर फैल रहा है और वहां आतंकवादियों के छिपे होने के सबूत हैं।’ उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ‘हमें अपने लोगों की रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई करने का भी अधिकार है।’ आसिफ ने कहा कि अगर दोनों देश भाईचारे वाले रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।

तालिबान ने दी अंजाम भुगतने की धमकी
आसिफ के बयान पर तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करके कहा, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का अफगानिस्तान की संप्रभुता के संभावित उल्लंघन वाला बयान गैरबुद्धिमत्तापूर्ण और स्थिति को खराब करने वाला है, जिसके किसी को फायदा नहीं होगा। पाकिस्तानी नेतृत्व को संवेदनशील मुद्दों पर इस तरह के सनसनीखेज बयान देने से बचना चाहिए। इसमें आगे कहा गया कि अफगानिस्तान का राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय चेतावनी देता है कि हमारे क्षेत्र में किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई, चाहे वह प्रत्यक्ष हो या अप्रत्यक्ष हो, उसके गंभीर परिणाम होंगे। इसमें यह भी कहा गया कि इस्लामिक अमीरात (तालिबान) जोर देकर कहता है कि अफगान जमीन का उपयोग किसी दूसरे देश के खिलाफ नहीं होने देता है।

आसिफ के बयान की तालिबान ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के विपक्षी नेताओं ने भी निंदा की है। विपक्षी नेताओं ने रक्षा मंत्री के बयान की निंदा के साथ ही उनसे माफी की भी मांग की। पाकिस्तान नेशनल एसेंबली में विपक्ष के नेता उमर अयूब खान ने कहा, ख्वाजा आसिफ के बयान से तनाव बढ़ने और आतंकवाद की लहर भड़कने की संभावना है, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता और शांति के किए गए प्रयासों पर पानी फिर सकता है।

 

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...