9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस-अमेरिका के बीच टूटा 36 साल पुराना करार, पुतिन के आदेश पर...

रूस-अमेरिका के बीच टूटा 36 साल पुराना करार, पुतिन के आदेश पर फिर बनेंगी ये खतरनाक मिसाइलें

Published on

मॉस्को,

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि रूस को छोटी और मध्यम दूरी की मिसाइलों का उत्पादन फिर से शुरू करना चाहिए, जिन पर अमेरिका के साथ अब समाप्त हो चुकी हथियार संधि के तहत प्रतिबंध लगाया गया था. पुतिन 500 से 5,500 किलोमीटर (300-3,400 मील) की रेंज वाली मिसाइलों का जिक्र कर रहे थे, जिन्हें शीत युद्ध के समय इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेज (INF) ट्रीटी के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया था.

अमेरिका ने 2019 में रूस पर इस संधि का पालन नहीं करने का आरोप लगाया था और इससे बाहर आ गया था. तब क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति का कार्यालय) ने कहा था कि अगर अमेरिका ऐसी मिसाइलें तैनात करने से बचता है, जिनकी पहुंच रूस के भीतरी इलाकों तक हो, तो वह छोटी और मध्यम दूरी की मिसाइलों के उत्पादन पर रोक जारी रखेगा. अपने शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को एक टेलीविजन संबोधन में पुतिन ने कहा कि अमेरिका ने डेनमार्क में सैन्य अभ्यास में ऐसी मिसाइलों का उपयोग करना शुरू कर दिया है, जो रूस के भीतर तक हमला करने में सक्षम हैं.

पुतिन ने कहा, ‘मॉस्को ने संयुक्त राज्य अमेरिका को चेतावनी दी थी कि ब्लैक सी के ऊपर ड्रोन उड़ानों से सीधे सैन्य टकराव का खतरा है. हमें इस पर प्रतिक्रिया देने और इस क्षेत्र में आगे क्या करना चाहिए, इसके बारे में निर्णय लेने की जरूरत है. ऐसा लगता है कि हमें इन स्ट्राइक सिस्टम का उत्पादन शुरू करने की जरूरत है. और फिर, परिस्थितियों के अनुसार हमारी सुरक्षा के लिए उन्हें कहां तैनात किया जाए, इसके बारे में निर्णय लेंगे’.

सुपरपावर बनने की प्रतिद्वंद्विता में परमाणु हथियारों की होड़ को सीमित करने और तनाव कम करने के लिए दोनों देशों के बीच शीत युद्ध के दौरान हथियारों को लेकर कई संधियां हुई थीं, जो हाल के वर्षों में टूट गई हैं या समाप्त हो गई हैं. रूस पिछले साल न्यू स्टार्ट ट्रीटी से बाहर आ गया था, जो दोनों पक्षों के बीच परमाणु हथियारों को लेकर आखिरी समझौता था. रूस के साथ संघर्ष में कीव का समर्थन करने के लिए अमेरिका ने यूक्रेन को कम दूरी की मिसाइलों की आपूर्ति की है. पुतिन ने इसकी प्रतिक्रिया में ​फिरे मध्यम और कम दूरी की मिसाइलों का उत्पादन शुरू करने का आदेश दिया है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...