8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलरिटायरमेंट को लेकर विराट कोहली को दे रहे थे गीदड़ भभकी ,...

रिटायरमेंट को लेकर विराट कोहली को दे रहे थे गीदड़ भभकी , 7 पारियों में खत्म मान लिया है करियर

Published on

बारबाडोस:

आईसीसी टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। इस पूरे टूर्नामेंट में विराट टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने मैदान पर उतरे थे, लेकिन उनका बल्ला नहीं चल पाया है। ऐसे में अब उनकी खराब फॉर्म की खूब आलोचना हो रही है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी विराट कोहली की सोशल मीडिया पर खिल्ली उड़ाई है। स्टुअर्ट ब्रॉड ने कोहली को चिढ़ाते हुए एक लिखा, ‘आईपीएल? उनका मतलब था कि कोहली को आईपीएल में भी 17 साल से ट्रॉफी नहीं जीती है। हालांकि, बाद में ब्रॉड ने वो कमेंट हटा दिया।

भारत के पास दूसरी बार ट्रॉफी जीतने का मौका
टीम इंडिया 10 साल बाद टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। आखिरी बार साल 2014 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने कमाल किया था और फाइनल में पहुंची थी, लेकिन वहां पर उसे जीत नहीं मिल पाई थी। ऐसे में अब रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने का मौका आया है।

टी20 विश्व कप में नहीं चला है विराट का बल्ला
आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में विराट कोहली का बल्ला पूरी तरह से शांत रहा है। विराट कोहली अपनी पिछली सात पारियों में 100 रन भी नहीं बना पाए हैं। यही कारण है कि उनकी खूब आलोचना हो रही है। हालांकि, विराट कोहली एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो बड़े मैचों में चलने की काबिलियत रखते हैं।

भारतीय टीम का फाइनल साउथ अफ्रीका के साथ
आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ है। दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में बिना एक भी मैच हारे हुए फाइनल में पहुंची है। अब तक खेले गए टी20 विश्व कप में ऐसा पहली बार हुआ है कि दो अजेय टीमें खिताबी भिड़ंत के लिए टकरा रही हैं।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...