8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यJDU में क्यों बढ़ गया संजय झा का कद, नीतीश के करीबी...

JDU में क्यों बढ़ गया संजय झा का कद, नीतीश के करीबी अशोक चौधरी ने बताई वजह

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में आयोजित जनता दल यूनाइटेड की दो दिनों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडीयू ने राज्यसभा सदस्य संजय झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है.संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि उन्हें बीजेपी नेताओं और नेतृत्व के साथ अच्छे समीकरण के लिए जाना जाता है. संजय झा पार्टी के राज्यसभा सांसद भी हैं.

उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले को लेकर पार्टी सूत्रों ने कहा कि संजय झा भाजपा से अच्छी डील हासिल करने और दोनों पार्टियों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं.बता दें कि दोनों पार्टियों के रिश्ते का इतिहास काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. कहा यह भी जाता है कि इसी साल जनवरी महीने में जेडीयू के एनडीए खेमे में वापसी में भी संजय झा ने अहम भूमिका निभाई थी. दिल्ली में हुई बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर समेत देश भर के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

अशोक चौधरी ने बताया संजय झा को क्यों मिली बड़ी जिम्मेदारी
वहीं पार्टी में संजय झा का कद बढ़ने को लेकर पार्टी के प्रमुख नेता अशोक चौधरी ने कहा, ‘उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव नीतीश कुमार ने दिया था जो सर्वसम्मति से पारित हो गया.’उन्होंने कहा, ‘संजय झा बीजेपी- एनडीए के साथ बेहतर तरीके से तालमेल बिठा पाएंगे.’ उन्होंने कहा, ‘चूंकि नीतीश कुमार बिहार विधानसभा चुनाव में व्यस्त रहेंगे, इसलिए झा अन्य राज्यों में संगठन और चुनाव की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे.’

इस फैसले को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया. उन्होंने कहा कि पार्टी बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा देने की अपनी मांग पर कायम है और केंद्र सरकार के विशेष पैकेज के विकल्प पर भी विचार कर सकती है.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...