8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलसच साबित हुई BCCI सचिव जय शाह की भविष्यवाणी... 135 दिन बाद...

सच साबित हुई BCCI सचिव जय शाह की भविष्यवाणी… 135 दिन बाद बारबाडोस में लहराया भारत का झंडा

Published on

ब्रिजटाउन (बारबाडोस),

भारतीय टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत लिया. फाइनल मुकाबला 29 जून (शनिवार) को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने सात रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में अफ्रीका को जीत के लिए 177 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह आठ विकेट पर 169 रन ही बना सकी.

भारतीय टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है. फाइनल मुकाबले में जीत के साथ ही भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के सचिव जय शाह की भविष्यवाणी सच साबित हो गई. जय शाह ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि बारबाडोस में भारत का तिरंगा लहराएगा. जय शाह ने कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर मैदान पर भारत का झंडा भी गाड़ा.

14 फरवरी को राजकोट में आयोजित एक इवेंट में जय शाह ने कहा था, ‘2023 में भले ही हम लगातार 10 जीत के बाद भी विश्व कप नहीं जीत पाए, लेकिन हमने दिल जीत लिए हैं. मैं आपसे वादा करना चाहता हूं कि 2024 (टी20 विश्व कप) में रोहित शर्मा की कप्तानी में, हम बारबाडोस में भारतीय ध्वज फहराएंगे.’ यानी 135 दिन बाद जय शाह की भविष्यवाणी सही साबित हो गई.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...