8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेल'जो लोग मुझे एक परसेंट भी नहीं...', कप जीतकर पंड्या ने खुलकर...

‘जो लोग मुझे एक परसेंट भी नहीं…’, कप जीतकर पंड्या ने खुलकर रखी दिल की बात

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत लिया. 29 (शनिवार) को ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हरा दिया. भारतीय टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. इससे पहले उसने 2007 के सीजन में खिताब जीता था.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की जीत में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की अहम भूमिका रही. हार्दिक ने फाइनल मुकाबले में गेंद से धांसू प्रदर्शन किया और तीन ओवर्स में 20 रन देकर तीन विकेट लिए. हार्दिक ने आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को 16 रन नहीं बनाने दिए. हार्दिक ने हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर और कगिसो रबाडा के विकेट लिए.

हार्दिक ने खुलकर कही मन की बात
हार्दिक पंड्या ने इस वर्ल्ड कप में बैट और बॉल से शानदार खेल दिखाकर आलोचकों को तगड़ा जवाब दिया है. बता दें कि आईपीएल के पिछले सीजन में हार्दिक पंड्या को हूटिंग झेलनी पड़ी थी क्योंकि उन्हें रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस (MI) का कप्तान बना दिया गया था. मुंबई इंडियंस और खुद के खराब प्रदर्शन के बाद तो हार्दिक आलोचकों के निशाने पर आ गए थे. अब हार्दिक ने अपने देश के लिए जो कर दिखाया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम है. हार्दिक ने कहा है कि वो को गरिमा से जीने में भरोसा करते हैं. हार्दिक पंड्या जीत के बाद इमोशनल भी हो गए.

हार्दिक पंड्या ने खिताब जीतने के बाद कहा, ‘मैं गरिमा में विश्वास करता हूं. जो लोग मुझे एक परसेंट भी नहीं जानते, उन्होंने इतना कुछ कहा. लोगों ने बोला लेकिन कोई बात नहीं. मेरा हमेशा मानना है कि शब्दों से जवाब नहीं देना चाहिए, हालात जवाब दे देते हैं. खराब समय हमेशा नहीं रहता. गरिमा बनाये रखना जरूरी है, चाहे आप जीतें या हारें.’

हार्दिक ने आगे कहा, ‘प्रशंसकों और सभी को शालीनता से रहना सीखना होगा. हमें बेहतर आचरण रखना चाहिए. मुझे यकीन है कि अब वे ही लोग खुश होंगे. ईमानदारी से कहूं तो मुझे मजा आ रहा था. बहुत कम लोगों को ऐसे जिंदगी बदलने वाले मौके मिलते हैं. यह दांव उलटा भी पड़ सकता था लेकिन मैं आधा भरा गिलास देखता हूं, आधा खाली नहीं.’

मुझे अपनी स्किल पर भरोसा था: हार्दिक
हार्दिक कहते हैं, ‘मैं दबाव नहीं ले रहा था और अपनी स्किल पर भरोसा था. यह पल हमारी किस्मत में लिखा था. 2026 में काफी समय है. मैं रोहित और विराट के लिए बहुत खुश हूं. भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज जो इस जीत के हकदार थे. उनके साथ इस प्रारूप में खेलने में मजा आया. उनकी कमी खलेगी लेकिन इससे बेहतर विदाई नहीं हो सकती थी.’ रोहित शर्मा के टी20I से संन्यास लेने के बाद हार्दिक पंड्या को इस फॉर्मेट में भारत का अगला कप्तान बनाया जा सकता है. टी20 विश्व कप साल 2026 में भारत और श्रीलंका में खेला जाना है.

हार्दिक का ऐसा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सफर
– हार्दिक ने न्यूयॉर्क में आयरलैंड के ख‍िलाफ 27 रन देकर 3 विकेट लिया.
– पाकिस्तान के खिलाफ न्यूयॉर्क में हार्दिक ने 7 रन बनाए. फिर 24 रन देकर 2 विकेट भी लिया.
– अमेरिका के ख‍िलाफ न्यूयॉर्क में हार्दिक ने 2 विकेट चटकाया
– हार्दिक ने अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ 32 रन रनों की पारी खेली
– हार्दिक ने बांग्लादेश के ख‍िलाफ पहले तूफानी अंदाज में 50* रन बनाए, फिर एक विकेट लिया.
– ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ हार्दिक ने नाबाद 27 रनों की पारी खेली
– हार्दिक ने इंग्लैंड के ख‍िलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 23 रन बनाए
– हार्दिक ने फाइनल में 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किए

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...