8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेल'अगला WC इंडिया में है, रुक जाओ...', जब ड्रेसिंग रूम में हुई...

‘अगला WC इंडिया में है, रुक जाओ…’, जब ड्रेसिंग रूम में हुई रोहित-कोहली को मनाने की कोशिश

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टीम ने शनिवार को टी-20 विश्वकप में जीत दर्ज की और इस तरह भारत ने 17 साल का सूखा खत्म कर दिया. देश अभी जीत के जश्न में था, खुशी के आंसू बह रहे थे, बधाइयों का दौर जारी था, तभी किंग कोहली चौंकाते हुए एक बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा वह T-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले रहे हैं. फैंस के लिए ये खबर झटके से कम नहीं थी. अभी इस बारे में बातें चल ही रही थीं कि कैप्टन रोहित शर्मा ने भी संन्यास की घोषणा कर दी.

SKY ने बताईं ड्रेसिंग रूम की बात
फैंस तब हैरान रह गए जब स्टार जोड़ी ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे अब टीम इंडिया के लिए खेल का सबसे छोटा फॉर्मेट टी-20 नहीं खेलेंगे. ये फैसला कब हुआ, दोनों स्टार खिलाड़ियों ने इस बारे में कब सोचा, कब बात की, ऐसी सुगबुगाहटों भरे सवालों का जवाब टीम प्लेयर सूर्यकुमार यादव ने दिया है. SKY ने खुलासा किया कि ड्रेसिंग रूम ने इस खबर पर कैसे प्रतिक्रिया दी और उन्हें इस मेगा टूर्नामेंट का एक और एडिशन खेलने के लिए मनाने की कोशिश की.

दोनों को हुई थी संन्यास लेने से रोकने की कोशिश
टीम इंडिया के सितारे सूर्यकुमार यादव ने आजतक से बातचीत में बताया कि उन दोनों को संन्यास लेने से रोकने की कोशिश हुई थी लेकिन वे नहीं माने. कोहली अपने आखिरी टी20 इंटरनेशनल में प्लेयर ऑफ दी मैच चुने गए तो रोहित ने बतौर कप्तान जीत के साथ विदाई ली.

संन्यास की बात सुनकर सभी हो गए थे इमोशनल
सूर्य कुमार यादव ने बताया कि भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद माहौल में भावुकता थी ही, ये तब और बढ़ गई जब दोनों सीनियर खिलाड़ियों ने संन्यास का भी ऐलान कर दिया. इसके बाद तो सभी इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा कि डगआउट और ड्रेसिंग रूम में इन दोनों से कहा जा रहा था कि अभी रुक जाओ. अगला वर्ल्ड कप भारत में ही है.

क्या बोले SKY
सूर्या ने कहा कि, ‘ऐसे मोमेंट पर खेल को छोड़ना बहुत मुश्किल होता है. अच्छी बात है कि उन्होंने इतने बड़े मौके पर खेल को अलविदा कहा है. जब वे लोग डगआउट, ड्रेसिंग रूम में बैठे थे तब हम लोग यही बोल रहे थे कि ‘कोई बात नहीं अभी डेढ़ साल है, दो साल बाद भारत में ही है वर्ल्ड कप, तो सब अगल-बगल खड़े होकर यही बोल रहे थे कि यह सब बातें मत करो. अगले साल देखेंगे.’ लेकिन दोनों ने शायद मन बना लिया था और पहले से ही बनाया हुआ था. मुझे लगता है कि इससे बढ़िया मौका नहीं होता.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...