8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलफाइनल में हीरो की तरह एंट्री... फिर वर्ल्ड चैम्पियन और संन्यास! कोहली...

फाइनल में हीरो की तरह एंट्री… फिर वर्ल्ड चैम्पियन और संन्यास! कोहली ने दिलाई धोनी की याद

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेट टीम ने T-20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से मात दी. फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार 76 रन बनाएं. खिताबी मुकाबले से पहले पूरे वर्ल्ड कप में विराट का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. 7 मैचों में वह सिर्फ 75 रन ही बना पाए थे.

कोहली की ही तरह 2011 फाइनल में धोनी ने की थी शानदार बल्लेबाजी
जिस तरह फाइनल मुकाबले से पहले विराट कोहली फेल रहे थे, उसी तरह साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान खिताबी मुकाबले से पहले महेंद्र सिंह धोनी का भी प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा था. पूरे वर्ल्ड के दौरान उन्हें रन बनाने में परेशानी हुई. हालांकि कोहली की ही तरह धोनी ने भी फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाई थी.

फाइनल मुकाबले में बेसिक्स की तरफ लौटे कोहली
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबले से पहले कोहली एग्रेसिव अप्रोच अपनाने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान वह लगातारा फेल हो रहे हैं. ऐसे फाइनल में उन्होंने एग्रेसिव अप्रोच से किनारा किया और अपने बोसिक्स पर गए. जब विकेट गिरने शुरू हुए तो उन्होंने काफी संयम से अपनी पारी को आगे बढ़ाया. पहले 50 रन 48 बॉल में बनाए. फिर अगले 26 रन बनाने में सिर्फ 11 गेंदे ली. इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ दी मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया.

कोहली ने भगवान को किया शुक्रिया
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान विराट कोहली अलग इंसान नजर आएं. अभी कुछ दिनों पहले आईपीएल के दौरान विराट कोहली ने उनके स्ट्राइक रेट पर आलोचना करने वालों को आड़े हाथों लिया था. इस बार कोहली बदले-बदले नजर आएं. हमने कोहली का एक बहुत ही आत्म-आलोचनात्मक रूप देखा. उन्होंने खुद ही स्वीकार किया कि पिछले कुछ मैचों में वह उतने कॉन्फिडेंट नहीं थे और मैदान पर अच्छा महसूस नहीं कर रहा थे.

विराट कोहली ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि हम खुश है कि हमने कर दिखाया. इस इमोशन को एक्सपलेन करना काफी मुश्किल है. मुझे पता है कि मैं किस तरीके के माइंडसेट में था. मैं पिछले कुछ मैचों में उतना कॉन्फिडेंट नहीं था. मैं वहां अच्छा भी महसूस नहीं कर रहा था. जब भगवान क आशीर्वाद देना होता है तो वह ऐसा रास्ता दिखाते हैं जो आप-हम सोच भी नहीं सकते हैं. इसलिए मैं इस वक्त काफी विनम्र हूं. भगवान का काफी शुक्रगुजार हूं और नतमस्तक हूं. ऐसा ही कुछ धोनी भी टीम और खुद के विश्लेषण में कहा करते थे.

कोहली ने युवाओं को पास किया बैटन
2014 वर्ल्ड कप की दौरान धोनी ने तो धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेल को खत्म करने के लिए युवा कोहली को मौका देने का फैसला किया था. इसके पीछे आने वाले वक्त में युवाओं को मौके देने का संदेश छिपा था. अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 का फाइनल मुकाबला जीते के बाद विनम्र कोहली ने फैसला किया इस फॉर्मेट में में उनका समय समाप्त हो गया. अब वक्त आ गया कि युवाओं को मौका दिया जाए.

कुछ ऐसा ही धोनी ने अगस्त 2020 में रिटायरमेंट के लिए किया. कई लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि कोहली 2024 के फाइनल में धोनी जैसी पारी खेलेंगे और उन्होंने वैसा ही किया. और जब बैटन पास करने की बात आई, तो कोहली ने धोनी की नकल करते हुए गेंद को दूर धकेल दिया और स्ट्राइक युवा ब्रिगेड को दे दी.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...