9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयउत्तराखंड से गुजरात तक हाहाकारी बारिश, कहीं घरों में घुसा पानी तो...

उत्तराखंड से गुजरात तक हाहाकारी बारिश, कहीं घरों में घुसा पानी तो कहीं सड़कें जलमग्न, रेंग रही गाड़ियां

Published on

नई दिल्ली,

मॉनसून की बारिश कई जगहों पर मुसीबत बनकर आई है. उत्तराखंड, गुजरात, असम और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण कई जगह बाढ़ जैसे हालात हैं. उत्तराखंड में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से देहरादून-मसूरी हाईवे किंग क्रेग के पास बंद हो गया. इससे दोनों और कई वाहन फंस गए. वहीं, हरिद्वार में भारी बारिश के बाद सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात दिखाई दिए.

बीते 24 घंटे में बागेशवर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और चमोली में भारी बारिश रिकॉर्ड हुई है. हालांकि, जून के महीने में राज्य में सामान्य से 49 फीसदी कम बारिश हुई है. देहरादून मौसम विभाग केंद्र की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, उत्तराखंड में अब मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है,जिससे अगले तीन दिनों में तीव्र बारिश हो सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन-चार दिन तक भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के 6 जिलों देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर में भारी से भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं, गुजरात में बरसात की शुरुआत से ही कई शहरों में हाहाकार मचा है. वलसाड, नवसारी, सूरत और अहमदाबाद जैसे शहरों में बरसात के बाद ऐसा लग रहा है जैसे समंदर शहर में घुस आया है. सूरत में पानी ने शहर की शक्ल बिगाड़ दी है तो अहमदाबाद में लोगों के घरों में पानी घुस आया है. कहीं सड़कें डूबने की कगार पर हैं तो कहीं सड़क पर समंदर उमड़ा है.

वलसाड में पानी बरसा तो कई घरों में घुटने तक पानी भर गया है. वहीं, अहमदाबाद में भी कई घरों में पानी घुस आया है. राज्य की राजधानी गांधीनगर में सड़क पर गड्ढे में कार फंस गई. वहीं, अहमदाबाद के बाहरी इलाके शेला में भी सड़क धंसने से गड्ढा बन गया.

अहमदाबाद और सूरत सहित कुछ शहरों में रविवार को बारिश के बाद जलभराव के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है.सूरत जिले के पलसाना तालुका में महज दस घंटे में 153 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है, जो राज्य में सबसे अधिक है. मूसलाधार बारिश की वजह से सूरत, भुज, भरूच और अहमदाबाद के निचले इलाकों में जलभराव के कारण यातायात की आवाजाही प्रभावित हुई.

मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में अगले चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने कहा कि रविवार को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे के बीच महज दस घंटों में 43 तालुकाओं में 40 मिमी से अधिक बारिश हुई. सूरत जिले के बारडोली, सूरत शहर, कामरेज और महुवा नामक चार तालुकाओं में दस घंटों में क्रमशः 135 मिमी, 123 मिमी, 120 मिमी और 119 मिमी बारिश हुई.

इसके अलावा वलसाड जिले के वापी में 117 मिमी, सूरत में ओलपाड में 116 मिमी, ववलसाड में कपराडा में 90 मिमी, नवसारी में खेरगाम में 88 मिमी, भरूच तालुका में 86 मिमी, वलसाड में धरमपुर में 73 मिमी और मोरबी में 72 मिमी बारिश हुई. सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे के बीच अहमदाबाद शहर में 62 मिमी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सौराष्ट्र क्षेत्र से सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर पर चक्रवाती परिसंचरण के कारण गुजरात में बारिश का दौर जारी है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों में दक्षिण और मध्य गुजरात तथा सौराष्ट्र क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 3 और 4 जुलाई को दक्षिण गुजरात के वलसाड और नवसारी जिलों तथा उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले में भारी बारिश हो सकती है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...