9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यशादी समारोह में शिरकत करने आया था आगरा का अंसारी परिवार, लोनावला...

शादी समारोह में शिरकत करने आया था आगरा का अंसारी परिवार, लोनावला हादसे ने छीन ली खुशियां

Published on

आगरा/पुणे

महाराष्‍ट्र के पुणे में रविवार को झरना हादसे का शिकार हुए लोग आगरा से आए थे। अंसारी परिवार पुणे में रहने वाले रिश्‍तेदार के यहां शादी समारोह में शिरकत करने आया था। इस बीच सबका प्‍लान लोनावला घूमने का बन गया। भूशी बांध क्षेत्र में अचानक झरने का जलस्‍तर बढ़ जाने की वजह से परिवार के दस सदस्‍य बह गए। पांच लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन एक महिला और उसके चार छोटे बच्‍चे बह गए। रेस्‍क्‍यू टीम को तीन लोगों के शव मिल गए हैं पर दो अभी भी लापता हैं। हादसे के बाद अंसारी फैमिली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे का शिकार लोगों की पहचान नूर शाहिस्ता अंसारी (35), अमीना आदिल अंसारी (13), मारिया अंसारी (7), हुमेदा अंसारी (6) और अदनान अंसारी (4) के रूप में हुई है। सभाहत अंसारी (4) और मारिया अकील अंसारी (9) अभी भी लापता हैं।

पुलिस ने बताया कि सैयदनगर के एक परिवार के 17 सदस्‍य पुणे के हडपसर इलाके में बारिश के बीच पिकनिक मनाने के लिए लोनावाला के पास एक टूरिस्‍ट प्‍लेस पर जाने के लिए एक निजी बस किराये पर ली थी। रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक झरने का जलस्‍तर बढ़ जाने की वजह से 10 लोग बह गए। एक लड़की को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया और चार अन्‍य भागने में कामयाब रहे। बाढ़ में फंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

25 जून को घर में था उत्‍सव का माहौल
चार दिन पहले इस परिवार में शादी का माहौल था। खुशी के माहौल के बाद अंसारी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मौलाना सलमान अंसारी सैयदनगर लेन नंबर 21 में रहते हैं। उनके बगल में उनके जीजा तारिक अंसारी रहते हैं। मौलाना अंसारी के बहनोई तारिक अंसारी और गुलजार अंसारी की 25 जून तारीख को शादी थी। शादी सैयदनगर में हुई। शादी के लिए उसके रिश्तेदार घर आए हुए थे। मौलाना अंसारी की दोनों बेटियां और भाभी नूर शाहिस्ता अंसारी समेत कई लोग लोनावला के भूशी बांध गए थे। मजार अंसारी ने बताया कि उनकी बहन गुलजार अंसारी की शादी तारिक अंसारी से हुई। शादी में आगरा से कुछ रिश्तेदार आए थे। चूंकि पुणे का लोनावला एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, इसलिए रिश्तेदारों ने लोनावला जाने की इच्छा जताई। इसलिए अंसारी परिवार सुबह लोनावला में घूमने निकला था।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...