9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में कल होगी झमाझम बारिश, डरा रही IMD की पहाड़ों को...

दिल्ली में कल होगी झमाझम बारिश, डरा रही IMD की पहाड़ों को लेकर भविष्यवाणी, जानिए कहां कैसा रहेगा वेदर

Published on

कल का मौसम 2 जुलाई 2024: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में म़ॉनसून की बारिश का असर दिखने लगा है। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है। हालांकि उसके बाद भी अभी भी कुछ इलाकों में बारिश के बाद उमस बनी हुई है। वहीं कुछ राज्यों में बारिश के बाद हुई उमस से भी बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। दरअसल गुजरात में भारी बारिश की वजह से कई जिलों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। कुछ ऐसा ही हाल उत्तराखंड का भी है। वहां पर भी कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखी गई। मौसम विभाग ने आज पहाड़ी इलाकों के लिए एक डराने वाली भविष्यवाणी की है। आइए जानते हैं कि कल यानी 2 जुलाई को देशभर में मौसम कैसे रहेगा?

दिल्ली में मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी
दिल्ली में 1 और 2 जून के लिए मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था। कल यानी 2 जुलाई को दिल्ली में काले घने बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कल तापमान में भी काफी ज्यादा गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक आ जाएगा जबकि न्यूनतम तापमान भी गिरकर 27 डिग्री तक पहुंच जाएगा। जिसकी वजह से दिल्लीवासियों को गर्मी से काफी राहत मिलने वाली है। वहीं बता दें कि कल दिल्ली में कुछ जगहों पर गरज के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है और झमाझम बारिश भी हो सकती है। बता दें कल और परसों दोनों ही दिन दिल्ली का तापमान एक जैसा रह सकता है।

यूपी के कई इलाकों में कल होगी झमाझम बरसात
आज भी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई है लेकिन कल यानी 2 जुलाई को उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। दरअसल मौसम विभाग के अनुसार कल उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में गरज के साथ बारिश पड़ सकती है। वहीं कुछ जगहों पर बिजली भी चमक सकती है। बता दें कि कल प्रयागराज में भी IMD ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गोरखपुर में तो कल झमाझम बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में कल भारी बारिश की चेतावनी
मॉनसून के आने के बाद अब देशभर में बारिश का दौर चल रहा है। कुछ राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 2 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट है। वहीं अरुणाचल प्रदेश मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 33 जुलाई तक 64.5 से 204.4mm बारिश होने की संभावना जताई है। दरअसल मौसम विभाग ने 2 से चार जुलाई तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार पहाड़ी इलाकों में इन तीन दिनों तक खूब बारिश होने वाली है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...