11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलज‍िम्बाब्वे दौरे के ल‍िए टीम इंड‍िया में 3 बड़े बदलाव, इन ख‍िलाड़‍ियों...

ज‍िम्बाब्वे दौरे के ल‍िए टीम इंड‍िया में 3 बड़े बदलाव, इन ख‍िलाड़‍ियों की छुट्टी, जानें क‍िसे म‍िली जगह

Published on

नई द‍िल्ली ,

भारतीय क्रिकेट टीम के ज‍िम्बाब्वे दौरे के लिए 3 बदलाव बड़े बदलाव क‍िए गए हैं. टीम में साई सुदर्शन, ज‍ितेश शर्मा और हर्षित राणा को पहले दो टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. जो संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल की जगह लेंगे. वर्ल्ड चैम्प‍ियन टीम इंड‍िया इस समय बारबाडोस में हैं. टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंड‍िया अभी तक भारत नहीं लौटी है. इसकी वजह चक्रवाती तूफान हरिकेन बेरिल है. BCCI के अध‍िकारी भी टीम के ही साथ हैं.

संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल हाल में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के 15 सदस्यीय स्क्वॉड में श‍ाम‍िल थे. ज‍िनकी जगह BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ) ने र‍िप्लेसमेंट के तौर पर साई सुदर्शन, ज‍ितेश शर्मा और हर्षित राणा को शाम‍िल क‍िया. साई सुदर्शन इंड‍ियन प्री‍म‍ियर लीग (IPL 2024) में गुजरात टाइटन्स, ज‍ितेश शर्मा पंजाब किंग्स तो हर्ष‍ित राणा कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की ओर से खेलते द‍िखे थे.

शनिवार (6 जुलाई) से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे जाने वाली टीम में शामिल होने वाले ये तीनों खिलाड़ी (संजू, दुबे, जायसवाल) पहले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के बाकी सदस्यों के साथ भारत आएंगे और फिर हरारे के लिए रवाना होंगे. यानी संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल शुरुआती 2 मैचों के बाद ज‍िम्बाब्वे के लिए टीम में शामिल होंगे.

इसी बीच टीम इंड‍िया ज‍िम्बाब्वे दौरे के ल‍िए रवाना हो गई है, इसके फोटो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से शेयर किए गए. जहां टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण भी द‍िखे, जो भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके अलावा BCCI ने फोटो शेयर किए, उसमें टीम के अन्य सदस्य भी दिख रहे हैं. इसमें पहली बार टीम इंड‍िया में शाम‍िल हुए अभ‍िषेक शर्मा और रियान पराग जैसे ख‍िलाड़ी भी हैं.

भारत के ख‍िलाफ ज‍िम्बाब्वे की टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, जोनाथन कैंपबेल, टेंडाई चतारा, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काइया, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुता, ब्लेसिंग मुजारबानी, डायोन मायर्स, एंटम नकवी, रिचर्ड नगारवा, मिल्टन शुम्बा

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले और दूसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), हर्षित राणा

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...