16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयगृह मंत्रालय की निगरानी में होगी NEET PG परीक्षा, क्वेश्चन पेपर को...

गृह मंत्रालय की निगरानी में होगी NEET PG परीक्षा, क्वेश्चन पेपर को लेकर होने जा रहा बड़ा बदलाव

Published on

पिछले महीने 23 तारीख को आयोजित होने वाली नीट पीजी परीक्षा को शिक्षा मंत्रालय ने कुछ घंटे पहले ही स्थगित कर दिया था। यह परीक्षा 22 जून की रात को स्थगित की गई थी। अब माना जा रहा है कि यह परीक्षा अगस्त में आयोजित हो सकती है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से नई तारीख की घोषणा नहीं हुई है। इस बीच बड़ी जानकारी ये सामने आ रही है कि यह एग्जाम गृह मंत्रालय की निगरानी में आयोजित होगा और स्वास्थ्य मंत्रालय परीक्षा से महज दो घंटे पहले ही क्वेश्चन पेपर तैयार करेगा। यह इंतजाम पेपर लीक की संभावना को देखते हुए किए जाएंगे।

गृह मंत्रालय ने की बैठक
जानकारी के मुताबिक, नीट पीजी की नई तारीख की घोषणा से पहले परीक्षा का आयोजन की मॉनिटरिंग गृह मंत्रालय के द्वारा ही की जा रही है। नीट पीजी एग्जाम को लेकर गृह मंत्रालय में एक बड़ी बैठक हुई है जिसमें राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) के प्रोफेसर मीनू बाजपेई और वाइस प्रेसिडेंट शामिल हुए। इस बैठक में उन्होंने कहा कि परीक्षा से महज दो घंटे पहले प्रश्न पत्र को तैयार किया जाएगा ताकि पेपर लीक की कोई गुंजाइश ही ना रहे। उन्होंने कहा कि अभी सरकार अलग-अलग एजेंसियों के जरिए यह देख रही है कि कहीं पर किसी भी तरीके से कोई चूक होने की संभावना तो नहीं है। इस बैठक में साइबर सेल के अधिकारी भी शामिल हुए।

परीक्षा में नहीं होगी कोई गड़बड़ी
इस बैठक में गृह मंत्रालय के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल हुए। नीट पीजी परीक्षा के आयोजन को लेकर तीनों मंत्रालय के अधिकारी तैयारी कर रहे हैं। इस बैठक में NBEMS के प्रोफेसर मीनू बाजपेई, वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की तरफ से मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि बच्चों को भरोसा रखना चाहिए कि सभी तरीके की जांच पड़ताल हुई है परीक्षा में किसी भी तरीके की गड़बड़ी नहीं होगी पारदर्शी तरीके से परीक्षा की जाएगी।

2.38 लाख स्टूडेंट्स ने कराया है परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन
इस बैठक में मीनू बाजपेई ने कहा कि नीट पीजी 2024 परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह एग्जाम महीने भर के अंदर आयोजित कर लिया जाएगा। इस साल इस परीक्षा के लिए 2.38 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। नीट पीजी 23 जून को आयोजित होनी थी, लेकिन 22 जून को इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...