19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालराहुल गांधी के बयान पर भड़कीं उमा भारती, कहा- 50 साल से...

राहुल गांधी के बयान पर भड़कीं उमा भारती, कहा- 50 साल से ज्यादा के अधेड़ पर हरकतें कॉलेज के छात्र जैसी

Published on

भोपाल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को लेकर की गई टिप्पणी पर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने करारा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के व्यवहार को उच्छृंखल छात्र नेता के जैसा करार दिया है।

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने राहुल गांधी के बयान पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि हिंदू या तो हिंसा के शिकार हुए हैं या हिंसा का सामना किया है। संसद में राहुल गांधी का व्यवहार एवं भाषण विपक्ष के नेता की तरह नहीं, किसी कॉलेज के उच्छृंखल छात्र नेता की तरह था। राहुल को याद रखना होगा कि वह दुर्भाग्य से विपक्ष के नेता चुन लिए गए हैं। दूसरा वह अब युवा नहीं हैं, बल्कि 50 साल से ज्यादा के अधेड़ हैं।

भड़कीं उमा भारती
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने हिदायत देते हुए कहा कि राहुल गांधी अपना पद, अपना देश और अपनी उम्र का कुछ तो ख्याल रखिए, पूरे देशवासियों के साथ मैं भी आपकी भर्त्सना करती हूं। बता दें कि इसके पहले मध्य प्रदेश में बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने राहुल गांधी के बयान पर पलवार किया है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी को फिरोज खान का नाति बताया है। वहीं सीएम मोहन यादव ने पलटवार करते हुए कहा है कि राहुल गांधी को अपने बयान पर नाक रगड़ कर माफी मांगनी चाहिए। अब उमा भारती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हिंदुओं को बताया था हिंसक
बता दें कि सोमवार को लोकसभा में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हो रही चर्चा में हिस्सा लेते हुए कथित तौर पर हिंदुओं को हिंसक बताया था। उनके इस बयान को लेकर भाजपा हमलावर है। उसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this