11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलतूफान में फंसी भारतीय टीम का रास्ता साफ... खिलाड़ी चार्टर्ड प्लेन से...

तूफान में फंसी भारतीय टीम का रास्ता साफ… खिलाड़ी चार्टर्ड प्लेन से इस दिन लौटेंगे घर

Published on

बारबाडोस,

भारतीय क्रिकेट टीम ने 29 जून को ही टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ बारबाडोस में हुआ था. मगर चैम्पियन बनने के बाद अब तक भारतीय टीम अपने घर नहीं लौट सकी है.अभी भारतीय टीम बारबाडोस के होटल में ही फंसी हुई है. इसका कारण बारबाडोस में आया बेरिल तूफान है. तूफान इतना खतरनाक है कि इसकी वजह से फ्लाइट्स प्रभावित हैं. तूफान ने यहां बारबाडोस और आसपास कहर बरपा रखा है.

बुधवार रात को दिल्ली पहुंचेगी भारतीय टीम
मगर इन सबके बीच एक अच्छी खबर यह सामने आई है कि यह बेरिल तूफान अब बारबाडोस से गुजर गया है. यहां अब जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है. बताया जा रहा है कि जल्द ही एयरपोर्ट्स भी शुरू हो जाएंगी और फ्लाइट्स का आवागमन होगा.

ऐसे में रिपोर्ट्स आई हैं कि भारतीय टीम अब जल्द ही चार्टर्ड प्लेन से उड़ान भरने वाली है. करीब 14 घंटे का सफर तय कर भारतीय टीम बुधवार (3 जून) की रात 8 बजे के करीब दिल्ली पहुंच सकती है. इसकी सभी तैयारियां कर ली गई हैं. मतलत बीसीसीआई ने भारतीय टीम के लिए स्पेशल चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम कर लिया है.

भारतीय टीम ने चौथी बार जीता वर्ल्ड कप खिताब
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 7 रनों से जीत दर्ज की. इससे पहले भारतीय टीम 2007 टी20 वर्ल्ड कप भी जीत चुकी है. जबकि वनडे में 1983 और 2011 वर्ल्ड कप जीता है.

इस बार वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास से लिया है. इस वर्ल्ड कप टीम से संजू सैमसन, शस्वी जायसवाल और शिवम दुबे को जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुना था, लेकिन बारबाडोस में फंसे होने के कारण शुरुआती मैचों से बाहर कर दिया है.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...