11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलसूर्या के वर्ल्ड कप विनिंग कैच पर बखेड़ा क्यों? जानिए बाउंड्री लाइन...

सूर्या के वर्ल्ड कप विनिंग कैच पर बखेड़ा क्यों? जानिए बाउंड्री लाइन को पीछे करने का कारण

Published on

बारबाडोस,

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 29 जून को ही इतिहास रचा है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हारकर दूसरी बार खिताब जीता. इस जीत के बाद विराट कोहली की बल्लेबाजी के अलावा हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी की भी जमकर चर्चा हुई.

मगर इन सबसे ज्यादा सूर्यकुमार यादव के उस कैच की चर्चा रही है, जो उन्होंने आखिरी ओवर की पहली बॉल पर लपका था. यह डेविड मिलर का कैच था. सूर्या ने यह कैच बाउंड्री पर लिया था, जो मैच विनर रहा. मगर इस कैच की अब कई लोग आलोचना कर रहे हैं.

अफ्रीकी दिग्गज शॉन पोलाक ने भी दिया जवाब
आलोचकों ने इस कैच को गलत बताया है. इनमें से कुछ मानना है कि कैच के दौरान सूर्या का पैर बाउंड्री से टच हो गया था. जबकि कुछ लोग कह रहे हैं कि कैच से पहले बाउंड्री लाइन को पीछे कर दिया गया था. इन दावों के साथ यह लोग कुछ फोटोज भी शेयर कर रहे हैं.

पैर बाउंड्री से टच होने वाली बात पर तो साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर शॉन पोलाक समेत कई दिग्गजों ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने इस कैच को सही करार दिया है. अब बात रही बाउंड्री लाइन को पीछे करने की तो यह विवाद भी गलत ही है.

बाउंड्री लाइन पीछे करने की सच्चाई क्या है?
दरअसल, कुछ लोगों ने फोटो शेयर करते हुए बताया है कि जब सूर्या ने कैच लिया तब वहां दो बाउंड्री लाइन दिख रही हैं. एक लाइन के रूप में सफेद कलर की पट्टी दिखाई दे रही है. उसके पीछे एक अलग ही बाउंड्री दिखाई दे रही है. आलोचकों का दावा है कि असली बाउंड्री वो सफेद लाइन ही थी, मगर आखिरी ओवर से पहले बाउंड्री को उस सफेद लाइन के पीछे कर दिया गया था.

जबकि यह दावा एकदम गलत है. सच्चाई यह है कि जो सफेद लाइन है, वो इस मैदान पर खेले गए पिछले मैच में बाउंड्री रही थी. पिछले मैच में उस सफेद लाइन तक ही बाउंड्री थी. मगर फाइनल में पिच के लिहाज से बाउंड्री छोटी दिख रही थी, तो खिताबी मुकाबले से पहले ही बाउंड्री को सफेद लाइन के पीछे कर दिया गया था.

यानि वह सफेद लाइन के पीछे वाली बाउंड्री फाइनल मुकाबले से पहले ही तय कर दी थी, जो भारत औऱ साउथ अफ्रीका दोनों टीमों के लिए बराबर ही थी. सूर्या के कैच के बाद आलोचकों ने इसे नोटिस किया और फिर इस पर बखेड़ा खड़ा कर दिया.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...