11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलवतन लौट रहे हैं चैम्प‍ियन... बारबाडोस से उड़ी टीम इंड‍िया की फ्लाइट,...

वतन लौट रहे हैं चैम्प‍ियन… बारबाडोस से उड़ी टीम इंड‍िया की फ्लाइट, देश कर रहा इंतजार

Published on

नई दिल्ली

रोहित शर्मा की अगुआई में 29 जून को साउथ अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम तूफान के कारण बारबाडोस में फंस गई थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने वापसी के लिए चार्टर विमान की व्यवस्था की है। इस विमान से बुधवार (3 जून) को भारतीय टीम, सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों का परिवार, बोर्ड के कुछ अधिकारी और भारतीय मीडिया के कुछ लोग ब्रिटटाउन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। टीम गुरुवार (4 जून) को चार्टर फ्लाइट से नई दिल्ली आएगी। इसके बाद यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र से खिलाड़ियों की मुलाकात होगी।

श्रेणी 4 के तूफान के कारण तीन दिनों तक बारबाडोस में फंसे रहने के बाद भारतीय टीम आखिरकार बुधवार को ग्रांटली एडम्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चार्टर विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुई। एयर इंडिया की विशेष चार्टर विमान एयर इंडिया चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप (AIC24WC) स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 4:50 बजे रवाना हुई और गुरुवार (4 जून) को लगभग भारतीय समयानुसार सुबह 6:20 बजे दिल्ली में उतरेगी।

प्रधानमंत्री से मुलाकात फिर रोड-शो
इससे पहले भारतीय टीम को 2 जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे रवाना होना था और बुधवार को भारतीय समयानुसार शाम 7.45 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन विमान के देर से उतरने के कारण प्रस्थान में देरी हुई। देश लौटने के कुछ घंटों के भीतर खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे नाश्ते पर मिलेंगे। विजयी टीम के सम्मान में मुंबई में एक रोड-शो करने की भी योजना है। दिल्ली से टीम इस फ्लाइट से मुंबई पहुंचेगी।

कब होगा परेड
एमएस धोनी की 2007 टी20 विश्व कप विजेता टीम की तरह, रोहित शर्मा की विजयी टीम गुरुवार शाम 4 बजे नरीमन पॉइंट में नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स से प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम तक एक खुली छत वाली बस में परेड करेगी। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) और पुलिस के बीच बुधवार शाम को बैठक निर्धारित है।

125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि का वितरण
बीसीसीआई के एक सूत्र ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “खिलाड़ी थके हुए हैं। इसीलिए यह तय किया गया कि एनसीपीए, नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक छोटी सी खुली छत वाली बस परेड निकाली जाएगी, जो 2 किलोमीटर से ज्यादा नहीं होगी। इसके बाद पुरस्कार वितरण होगा, जिसमें बीसीसीआई सचिव जय शाह 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित करेंगे।”

11 साल का सूखा भी खत्म हुआ
रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर सात रन से रोमांचक जीत हासिल कर खिताब जीता। टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीती। इसके साथ ही 11 साल का सूखा भी खत्म हुआ। टीम को 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार था। वर्ल्ड कप जीतने के साथ विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने टी20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...