16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयसमझदार लोगों को... नेता विपक्ष के रूप में राहुल गांधी के पहले...

समझदार लोगों को… नेता विपक्ष के रूप में राहुल गांधी के पहले भाषण पर जमीयत ने कह दी ये बात

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के पहले भाषण की सराहना प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने की है। साथ ही उम्मीद जताई कि अन्य विपक्षी नेता भी हिंसा, नफरत और अन्याय के खिलाफ संसद में निडर होकर अपनी आवाज उठाएंगे। जमीयत के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने बुधवार कहा कि हिंसा और नफरत के बारे में राहुल गांधी ने जो कहा है कि उनका संगठन उसका समर्थन करता है क्योंकि दुनिया का कोई भी धर्म हिंसा और नफरत फैलाने की इजाजत नहीं देता है।

मदनी ने कहा, धर्म मानवता, सहिष्णुता, प्रेम और एकता का संदेश देता है। जो लोग इसका इस्तेमाल नफरत और हिंसा फैलाने के लिए करते हैं, वे अपने धर्म के सच्चे अनुयायी नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि समझदार लोगों को ऐसे लोगों की हर स्तर पर निंदा और विरोध करना चाहिए।

मदनी का कहना था कि हमें खुशी है कि राहुल गांधी ने विपक्ष के नेता के रूप में संसद में अपने पहले ही भाषण में हिंसा और नफरत के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाई। उम्मीद है कि राहुल गांधी का अनुसरण करते हुए अन्य विपक्षी नेता भी संसद में निडर होकर हिंसा, नफरत और अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाएंगे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...