11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुर्की के आसमान में आग का गोला, दहशत में आए लोग, चमकदार...

तुर्की के आसमान में आग का गोला, दहशत में आए लोग, चमकदार रोशनी से रात में हो गया दिन

Published on

अंकारा

तुर्की के आसमान में एक आश्चर्यजनक खगोलीय घटना देखने को मिली। इसने लोगों को मंत्रमुग्घ करने के साथ-साथ दहशत में डाल दिया। क्योंकि रात के आसमान में एक आग का गोला देखने को मिला। यह एक उल्का पिंड माना जा रहा है। बादलों के बीच चमकदार रोशनी देख हर कोई हैरान हो गया और लोग इसका वीडियो बनाने लगे। देखते ही देखते घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा रहा है कि आसमान में एक हरी रोशनी तेजी से चलती हुई दिख रही है। अधिकारियों ने इसे लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

उल्कापिंड धूमकेतु, एस्टेरॉयड के मलबे का एक ठोस टुकड़ा है जो बाहरी अंतरिक्ष में उत्पन्न होता है। जब यह पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरता है तो जलने लगता है। उल्कापिंड कहीं से भी आ सकते हैं। हो सकता है यह एस्टेरॉयड बेल्ट से आए या फिर मंगल और चंद्रमा पर टक्कर से अलग हुआ हो। इसमें कई तरह की धातु भी मिलती है। कुछ उल्कापिंड चट्टान वाले तो कुछ लोहे और निकल के बने होते हैं। दुनिया भर में कई उल्कापिंड हैं जो अपने बड़े आकार के कारण धरती के वायुमंडल में जलकर भी बहुत छोटे बच गए।

मंगल पर हर रोज गिरता है उल्कापिंड
मंगल ग्रह पर लगभग हर दिन उल्कापिंड गिरते हैं। नासा को एक नए शोध से पता चला है कि लगभग हर दिन बास्केटबॉल के आकार का उल्कापिंड गिरता है। नासा के इनसाइट मिशन के आंकड़ों के मुताबिक यह अनुमान से 10 गुना ज्यादा है। ग्रह को बेहतर ढंग से समझने के लिए शोध में मार्सक्वेक या भूकंपीय गतिविधि के डेटा का इस्तेमाल किया गया। अध्ययन के मुताबिक ग्रह पर हर साल लगभग 280 से 360 बास्केटबॉल के आकार का उल्कापिंड गिरता है। इसके परिणामस्वरूप लगभग 8 मीटर चौड़ा गड्ढा बन जाता है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...