18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयजब शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी ने लिया कीर्ति चक्र, हर...

जब शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी ने लिया कीर्ति चक्र, हर किसी की आंखे हो गईं नम

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को सेना और अन्य सुरक्षाबलों के 10 जवानों को उनके शौर्य के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। इसमें से 7 जवानों को मरणोपरांत सम्मान मिला। इस दौरान कैप्टन अंशुमान सिंह को भी मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति ने ये सम्मान स्वीकार किया। इस दौरान वो बेहद भावुक थीं, लेकिन बड़ी हिम्मत के साथ आंसुओं के सैलाब को किसी तरह रोके रहीं। इस सीन को जिसने भी देखा वो अपनी आंखें नम होने से नहीं रोक सका। हर कोई अंशुमान सिंह की पत्नी की हिम्मत और जज्बे को देख शहीद की शहादत को याद करने लगा।

पिछले साल शहीद हुए थे कैप्टन अंशुमान सिंह
कैप्टन अंशुमान सिंह यूपी के देवरिया के रहने वाले थे। 19 जुलाई 2023 को 17 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर में अंशुमान सिंह ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। वो पंजाब रेजिमेंट की 26वीं बटालियन के कैप्टन थे। सियाचिन में अपने साथियों की जान बचाते हुए वो शहीद हो गए थे। कैप्टन अंशुमान ने अपने चार सैनिकों की जान बचाई। अपने जवानों को बचाते हुए वो खुद शहीद हो गए। सरकार ने उनकी वीरता और शहादत को देखते हुए मरणोपरांत उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया है। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति और मां मंजू सिंह को ये सम्मान दिया।

राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
राष्ट्रपति भवन में जब कैप्टन अंशुमान सिंह को सम्मानित किया जा रहा था, तब उनकी पत्नी भावुक होकर हिम्मत से खड़ी रहीं। उनके चेहरे पर गर्व और गम एक साथ दिख रहा था। स्मृति की हिम्मत और जज्बे को देखकर हर कोई उन्हें सैल्यूट कर रहा था। स्मृति ने बताया कि ये पल उनके लिए बेहद भावुक करने वाला था।

पिछले साल जब कैप्टन अंशुमान शहीद हुए थे और उनका पार्थिव शरीर देवरिया पहुंचा था, तब भी उनकी पत्नी ने हिम्मत के साथ पति को विदा किया था। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पति के पार्थिव शरीर के पास सृष्टि पहुंची। उन्होंने आखिरी बार पति के माथे को चूमते हुए कहा, ‘मेरे हीरो, आपकी शहादत पर मुझे गर्व है। आपको दिल से सैल्यूट है, आपने भारत मां की रक्षा की है।’ इसके बाद वो अपने आंसू नहीं रोक पाईं। हर तरफ भारत मां की जय के नारे लग रहे थे।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...