11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबिजली बिल 1 लाख, कश्मीर के लिए क्या कपड़े उतार दें... ज‍िन्‍ना...

बिजली बिल 1 लाख, कश्मीर के लिए क्या कपड़े उतार दें… ज‍िन्‍ना के देश में बढ़ती महंगाई पर भड़के पाकिस्तानी, अपनों को सुनाया

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बीते कुछ समय से लगातार गिर रही है। इसके चलते बिजली के दामों में काफी ज्यादा तेजी आई है, वहीं पेट्रोल के दामों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। इसके चलते कई शहरों में पेट्रोल पंप पर हड़ताल भी हो रही है। इससे आम लोग काफी परेशान हैं। हाल ही में पाक अधिकृत कश्मीर में भी बड़े प्रदर्शन हुए और लोग सड़कों पर उतर आए थे। इस मुद्दे को लेकर पाकिस्तान के यूट्यूबर सुहेब चौधरी ने पाकिस्तान के गुजरावाला शहर में लोगों से बढ़ते बिजली बिल, पेट्रोल की कीमतें और कश्मीर के मुद्दे पर बात की है। पाकिस्तान के लोगों ने बिजली बिलों को लेकर जमकर शहबाज की सरकार पर गुस्सा निकाला है।

सुहेब से बात करते हुए आसिफ ने कहा कि उनका घर का बिजली बिल 63 हजार रुपए आया है। वहीं एक दूसरे शख्स इमरान ने कहा कि उन्होंने एक लाख बिजली का बिल दिया है। आसिफ ने कहा कि हमारे राजनेताओं को इससे कोई मतलब नहीं है कि देश में क्या हो रहा है। उनको बस पैसा इकट्ठा करके विदेश में सैटल होने की बात सूझती है। राजनेता बातें तो बड़ी बड़ी करते हैं, भारत से कश्मीर लेने की बात करते हैं लेकिन सच्चाई ये है कि इनके पास कोई प्लान नहीं है।

‘कश्मीरियों को मिल रही सस्ती बिजली’
साजिद ने पंजाब के मुकाबले कश्मीर (पीओके) में सस्ती बिजली दिए जाने पर भी गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में 3 रुपए की यूनिट है और पंजाब में 60 रुपए की यूनिट चल रही है, इससे लाखों में बिल आ रहे हैं। कश्मीर के लोग ये कह रहे हैं कि दरिया यहां से बहकर जाते हैं तो इस हिसाब से पंजाब के ऊपर बिजनेस का भी बोझ है। सारा कारोबार तो पंजाब से ही चल रहा है। हम कश्मीर को बिजली दे सकते हैं लेकिन अपने कपड़े उतारकर तो नहीं देंगे। हम पहले अपने कपड़े संभालेंगे तब ना कश्मीर की बात करेंगे।

इमरान ने सुहेब से बात करते हुए कहा कि भारत हो या कोई और मुल्क, पाकिस्तान के लिए लड़ाई लड़ना अब नामुमकिन हो चुका है। पाकिस्तान में लोगों के सामने अगर पेट पालने की चुनौती है तो फिर कहां से कोई जंग लड़ेगा। पाकिस्तान के राजनेताओं को सोचना चाहिए कि कैसे हालात बेहतर हों। उन्होंने कहा कि अगर भारत और चीन लड़कर भी व्यापार जारी रख सकता है तो पाकिस्तान क्यों ट्रेड के रिश्ते नहीं रख सकता। यूरोप के देश भी कबी लड़ते थे लेकिन आज सबने मिलकर ऐसा ग्रुप बनाया है कि सारी चीजें बेहतर और अपनी अवाम को भी सहूलियत दे रहे हैं। पाकिस्तान को दुनिया से सीखना चाहिए कि कैसे आगे बढ़ा जाता है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...