18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसत्येंद्र जैन पर एक और आफत, अब सीसीटीवी रिश्वत केस की जांच...

सत्येंद्र जैन पर एक और आफत, अब सीसीटीवी रिश्वत केस की जांच को एलजी ने दी मंजूरी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी सरकार क्षेत्र के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। राजनिवास के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह मामला राष्ट्रीय राजधानी में सीसीटीवी लगाने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि जैन के खिलाफ मामला उसके और दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा की निरंतर साजिशों का हिस्सा है।

मंजूरी कोई आश्चर्य की बात नहीं : BJP
दूसरी ओर, भाजपा ने कहा कि जांच की मंजूरी “कोई आश्चर्य की बात नहीं है” और इसकी बहुत पहले से उम्मीद थी। आप ने एक बयान में कहा, ”भाजपा दिल्ली सरकार के कामों को रोकने के लिए दिन-रात उसके खिलाफ लगातार साजिश रच रही है।” आप ने दावा किया कि ‘पिछले 10 साल में आप के मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ 200 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री (अरविंद) केजरीवाल सहित हमारे शीर्ष नेतृत्व को जेल भेज दिया गया है। यह मामला ‘आप’ को दबाने की दिशा में एक और कदम है। हालांकि, भाजपा ने जैन को ‘दिल्ली कैबिनेट में भ्रष्टाचार का मास्टर’ बताया।

जेल में बंद हैं सत्येंद्र जैन
जैन को मई 2022 में धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं। राज निवास के अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा मामले में आरोप लगाया गया है कि जैन ने दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने में देरी के लिए एक कंपनी पर लगाए गए 16 करोड़ रुपये के जुर्माने को माफ करने के लिए सात करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी। उन्होंने कहा कि सक्सेना ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए के तहत मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजने के सतर्कता निदेशालय के प्रस्ताव पर सहमति जताई, ताकि भ्रष्टाचार निरोधक शाखा द्वारा जैन के खिलाफ जांच की मंजूरी मिल सके।

प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी थे जैन
अधिकारियों ने बताया कि जैन लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री थे। दिल्ली में 571 करोड़ रुपये की लागत से 1.4 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने की परियोजना के नोडल अधिकारी थे। जैन ने धनशोधन मामले में गिरफ्तारी के कुछ महीने बाद फरवरी 2023 में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने बयान में आप ने दावा किया कि उसके नेताओं के खिलाफ बड़ी संख्या में भ्रष्टाचार के मामले दर्ज होने के बावजूद जांच एजेंसियां अभी तक एक भी पैसा बरामद नहीं कर सकी है। पार्टी की ओर से कहा गया है, ”जब से आप (दिल्ली में) सत्ता में आई है, भाजपा और उसकी केंद्र सरकार ने इसे कमजोर करने और पंगु बनाने की हर संभव कोशिश की है।”

दिल्ली सरकार को पंगु बनाने की कोशिश : AAP
इसने आरोप लगाया कि इसमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ जीएनसीटीडी अधिनियम लागू करना और मोहल्ला क्लीनिकों तथा सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं के भुगतान को रोककर नौकरशाही के माध्यम से जनहित की पहल को बाधित करना शामिल है। पार्टी ने कहा कि आप नेताओं के खिलाफ यह 201वां मामला है। पिछले 200 मामलों की तरह, भाजपा और उसकी केंद्र सरकार दिल्ली सरकार को पंगु बनाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि आप एक ईमानदार पार्टी है।” भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि “सीसीटीवी लगाने से संबंधित परियोजना से जैन द्वारा प्राप्त रिश्वत” की जांच की मंजूरी बहुत पहले से अपेक्षित थी।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...