18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयमहुआ मोइत्रा पर FIR, महिला आयोग की अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी...

महुआ मोइत्रा पर FIR, महिला आयोग की अध्यक्ष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप

Published on

नई दिल्ली,

बीते साल कैश फॉर क्वैरी कांड के आरोप झेल रहीं TMC सांसद महुवा मोइत्रा अब फिर से नए मामले में फंस गई हैं. सांसद के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की साइबर यूनिट ने FIR दर्ज की है. उनके खिलाफ BNS की धारा 79 के तहत FIR दर्ज हुई है.

आरोप, सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी
दरअसल, महुआ पर सोशल मीडिया साइट X पर अपने पोस्ट में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है. महिला आयोग ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी. अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर महुआ मोइत्रा पर एफआईआर दर्ज कराई गई है.

हाथरस से सामने आई वीडियो पर की थी टिप्पणी
बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी. मोइत्रा ने हाथरस भगदड़ वाली जगह पर रेखा शर्मा के पहुंचने के वीडियो पर टिप्पणी की थी. वीडियो में एक व्यक्ति उनके पीछे चल रहा है और छाता पकड़े हुए है. वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया, जिसमें एक सोशल मीडिया यूजर ने सवाल उठाया कि रेखा शर्मा अपना छाता क्यों नहीं ले जा सकतीं?

आयोग ने टिप्पणी को माना महिला के सम्मान के अधिकार का उल्लंघन
महुआ मोइत्रा ने ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “वह (रेखा शर्मा) अपने बॉस का पजामा संभालने में बहुत व्यस्त हैं.” इस अभद्र टिप्पणी पर NCW ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसने मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की. आयोग ने एक बयान में कहा कि अभद्र टिप्पणी अपमानजनक है और महिला के सम्मान के अधिकार का उल्लंघन है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ़ सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी का स्वतः संज्ञान लिया है.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...