11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत को चीन की ज्यादा जरूरत... ग्लोबल टाइम्स इतनी खुशी क्यों मना...

भारत को चीन की ज्यादा जरूरत… ग्लोबल टाइम्स इतनी खुशी क्यों मना रहा, खुद की कर रहा तारीफ

Published on

बीजिंग:

चीन का सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स इन दिनों ‘अपने मुंह मियां मिट्ठू’ बन रहा है। ग्लोबल टाइम्स का दावा है कि भारत अब चीनी तकनीशियनों के लिए वीजा मानदंडों को आसान बनाने की योजना बना रहा है। चीनी मीडिया ने इस दावे को दोनों देशों के बीच सीमा संघर्ष के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तहत खराब हुए द्विपक्षीय संबंधों के बीच एक सकारात्मक लेकिन दुर्लभ संदेश बताया है। ग्लोबल टाइम्स ने एक चीनी विशेषज्ञ और उद्योग के अंदरूनी सूत्र के हवाले से कहा कि यह कदम इस तथ्य को दर्शाता है कि भारत के लिए अपने उद्योग विकास को बढ़ावा देने के लिए, चीन के साथ मजबूत संबंध बनाना सबसे अच्छा तरीका है।

ग्लोबल टाइम्स ने भारतीय अधिकारी का दिया हवाला
ग्लोबल टाइम्स ने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया है कि भारत सरकार चीनी तकनीशियनों के लिए वीजा आवेदनों को संसाधित करने के लिए एक रूपरेखा पर काम कर रही है ताकि उनके लिए भारत आना आसान हो सके। क्योंकि, इन श्रमिकों की उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए गैर-उत्पादन लिंक प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना क्षेत्रों में आवश्यकता है। हालांकि, अधिकारी ने कहा कि अंतिम निर्णय अभी नहीं लिया गया है क्योंकि भारत का गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय अंतिम निर्णय लेंगे।

भारत योग्य कर्मचारियों की कमी का किया दावा
चीनी मीडिया का दावा है, “वर्तमान में कई चीनी तकनीशियनों को भारत में वीज़ा प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि भारत सरकार ने चीन से अलग होने की कोशिश करते हुए चीनी व्यवसायों पर नकेल कसने के लिए राजनीतिक रूप से प्रेरित प्रयास किए हैं। इसका असर भारतीय कंपनियों पर भी पड़ा है, जो काम करने के लिए योग्य कर्मचारियों को खोजने के लिए संघर्ष कर रही हैं।”

भारत की चीन पर निर्भरता का दावा किया
ग्लोबल टाइम्स ने तंज कसते हुए कहा, “भारत का मानना है कि चीन से अलग होने से भारत में उद्योगों का स्थानांतरण हो सकता है और स्थानीय उद्योगों के विकास को बढ़ावा मिल सकता है। हालांकि, तथ्य साबित करते हैं कि भारत की चीन पर निर्भरता चीन की भारत पर निर्भरता से कहीं अधिक है।” अपनी रिपोर्ट में ग्लोबल टाइम्स ने भारत में व्यापार से जुड़े एक वरिष्ठ सूत्र के हवाले से दावा किया कि तथ्य बताते हैं कि “भारत चीन से अलग होने को बर्दाश्त नहीं कर पाएगा।”

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...