16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकोर्ट को CBI जांच नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए...NEET मामले में याचिकाकर्ता ने...

कोर्ट को CBI जांच नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए…NEET मामले में याचिकाकर्ता ने दाखिल किया हलफनामा

Published on

नई दिल्ली,

नीट यूजी मामले को लेकर याचिकाकर्ता अब्दुल्ला मोहम्मद फैज़ ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है. याचिकाकर्ता ने कहा कि सीबीआई 6 एफआईआर में मामले की जांच कर रही है, जिसमें एक स्वयं द्वारा दर्ज की गई है और पांच राजस्थान, बिहार और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से हैं. इससे पता चलता है कि नीट पेपर लीक हो गया था और विभिन्न राज्यों में प्रसारित किया गया था.

CBI जांच नजरअंदाज न हो
नीट यूजी मामले में याचिकाकर्ता अब्दुल्ला मोहम्मद फैज़ का कहना है कि बिहार, झारखंड, मुंबई, अहमदाबाद आदि जैसे विभिन्न राज्यों में जांच एजेंसियों यानी, सीबीआई और ईओयू द्वारा की गई जांच में समाचार रिपोर्टों और गिरफ्तारियों से यह तथ्य स्पष्ट रूप से पता चलता है कि नीट पेपर लीक हुआ था. इस परीक्षा के पेपर को बड़े पैमाने पर अलग-अलग राज्यों में बांटा गया है. नकल या पेपर लीक होने से न केवल छात्र प्रभावित होते हैं, बल्कि ये घटनाएं समाज पर बड़ा प्रभाव छोड़ती हैं. उन्होंने आगे कहा कि NEET परीक्षा आयोजित करने में धोखाधड़ी और अनुचित साधनों के उपयोग के आरोप लगाए गए हैं, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है और निष्पक्षता से सभी छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
NEET पेपर लीक केस, परीक्षा रद्द की मांग और अनियमितताओं आदि याचिकाओं पर आज (8 जुलाई) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की गुजारिश के बाद सुप्रीम कोर्ट नीट मामले की सभी याचिकाओं एक साथ जोड़कर सुनवाई की जा रही है. देश के लाखों नीट एस्पिरेंट्स, पेरेंट्स और कोचिंग टीचर्स की नजरें इस सुनवाई पर हैं. सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस की अगुआई वाली पीठ में सीजेआई के साथ जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्र हैं.

CBI जांच कहां तक पहुंची?
पेपर लीक मामले में सीबीआई नीट आरोपियों से पूछताछ कर रही है. हाल ही में सीबीआई को आरोपी अमन सिंह की रिमांड मिली है. अमन सिंह के साथ-साथ हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल से भी सवाल जवाब किए जा रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ पटना के संजीव मुखिया को पेपर लीक गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. सीबीआई संजीव मुखिया ढूढ़ने में लगी हुई है.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...