8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्या मोदी के गले मिलकर भारत से डबल गेम कर रहे पुतिन,...

क्या मोदी के गले मिलकर भारत से डबल गेम कर रहे पुतिन, रूसी रक्षा मंत्रालय की तस्वीरों ने चौंकाया

Published on

मॉस्को

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय रूस यात्रा पूरी हो चुकी है। इसके बाद वह ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हुए हैं। रूस में पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत किया गया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद पीएम मोदी की अगवानी की। दोनों की गले मिलने की तस्वीरों की चर्चा पूरी दुनिया में हुई है। इस मुलाकात को दोनों देशों के संबंधों में एक नए दौर के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, इसी दौरान रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक और तस्वीर जारी की, जिसने भारत की चिंता को बढ़ा दिया। इसके बाद लोगों के मन में यह सवाल उठने लगे कि क्या पुतिन भारत के साथ डबल गेम खेल रहे हैं, या फिर यह मोदी सरकार पर दबाव की रणनीति है।

रूसी सेना और पाकिस्तानी सेना के बीच बैठक
दरअसल, रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि रूसी सशस्त्र बलों के उप-प्रमुख जनरल स्टाफ कर्नल जनरल सर्गेई इस्तराकोव ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्जा के साथ बैठक की। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने आतंकवाद, उग्रवाद, अलगाववाद, मादक पदार्थों की तस्करी और सीमा पार अपराध से निपटने के लिए बहुपक्षीय प्रारूप में अधिक निकटता से काम करने की मंशा व्यक्त की।

पाकिस्तान से सैन्य संबंध बढ़ा रहा रूस
मंत्रालय ने यह भी कहा कि दोनों पक्षों ने सैन्य क्षेत्र में गतिशील रूप से विकसित हो रहे पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंधों की सराहना की और सैन्य सहयोग को गहरा करने के लिए संचित क्षमता का सबसे कुशल उपयोग करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। पाकिस्तान के साथ रूस के बढ़ते सैन्य संबंधों ने भारत को सशंकित कर दिया है। भारत और पाकिस्तान में आजादी के बाद से ही दुश्मनी है। भारत शुरू से ही रूस का करीबी रहा है, जबकि पाकिस्तान अमेरिका का। भारत के कारण ही रूस ने कभी भी पाकिस्तान को इतना भाव नहीं दिया।

रूस-पाकिस्तान में बढ़ रही दोस्ती
चंद दिनों पहले कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन की बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। इस दौरान पुतिन ने पाकिस्तान को रूसी तेल की सप्लाई और अनाज के निर्यात को बढ़ाने का भरोसा दिया। पाकिस्तानी पीएम ने भी पैसों की जगह सामान से सामान की अदला-बदली का सुझाव दिया। बता दें कि पिछले साल रूस ने पहली बार पाकिस्तान को तेल निर्यात शुरू किया था।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...