8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयग्लेशियर पिघला तो 22 साल बाद मिला पर्वतारोही का शव... बन चुका...

ग्लेशियर पिघला तो 22 साल बाद मिला पर्वतारोही का शव… बन चुका था ममी

Published on

नई दिल्ली,

पेरू की पुलिस औऱ माउंटेन रेस्क्यू वर्कर्स ने मिलकर एक अमेरिकी पर्वतारोही का शव रिकवर किया है, जो 22 साल पहले यहां लापता हो गया था. यह शव पेरू के सबसे ऊंचे पहाड़ पर ग्लेशियर में मिला. गर्मी बढ़ने पर ग्लेशियर पिघला तो अमेरिकी पर्वतारोही का ममीफाइड शव बाहर आया. यानी शव ममी की तरह हो चुका था.

इस शव के शरीर पर अब भी पुराने बूट्स, क्रैम्पॉन्स और कपड़े मौजूद हैं. साथ में ड्राइवर लाइसेंस और पासपोर्ट मिला. इस अमेरिकी पर्वतारोही का नाम है विलियम स्टैम्पफ्ल. विलियम की मौत की वजह से हिमस्खलन मानी जा रही है. इसमें फंसने की वजह से ये बाहर निकल नहीं पाए. बर्फ के नीचे दबने की वजह से मौत हो गई.

पेरू का सबसे ऊंचा पहाड़ हुआसकारन है. यह करीब 6768 मीटर ऊंचा है. विलियम का शव 5 जुलाई को 5200 मीटर की ऊंचाई पर मिला. यानी 17,060 फीट पर. यहां पर ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा है. ये ग्लेशियर पिछले दस साल से लगातार पिघलता जा रहा है. इसका आकार कम होता जा रहा है.

हुआसकारन नेशनल पार्क के रेंजर एडसन रमिरेज ने कहा कि गर्मी से ग्लेशियर को खतरा है. जैसे-जैसे ये पिघलेगा, वैसे-वैसे बरसों पहले इसमें दफन चीजें, जीव, जंतु सब बाहर आएंगे. एक रिपोर्ट के मुताबिक पेरू में दुनिया के 65 फीसदी ट्रॉपिकल ग्लेशियर हैं. इन्हें पिघलने का खतरा भी सबसे ज्यादा है.

पेरू की सरकार की माने तो पिछले 6 दशकों में उनके सभी ग्लेशियरों में से 56 फीसदी पिघल चुके हैं. ज्यादातर ग्लेशियर कॉर्डिलेरा ब्लांका में है. यहीं पर हुआसकारन और अन्य ऊंची चोटिंयां मौजूद हैं.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...