8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयछात्रों से यौन संबंध बनाने के आरोप में जॉर्जिया की दो स्कूल...

छात्रों से यौन संबंध बनाने के आरोप में जॉर्जिया की दो स्कूल कर्मचारियों पर कार्रवाई, जानें मामला

Published on

अमेरिका में जॉर्जिया स्कूल डिस्ट्रिक्ट की दो पूर्व महिला कर्मचारियों पर छात्रों से यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है। दोनों आपस में दोस्त हैं। कथित तौर पर दोनों ने स्कूल डिस्ट्रिक्ट के लिए काम करने के दौरान छात्रों से यौन संबंध बनाए थे। 11 अलाइव की रिपोर्ट के अनुसार, कैलहौन सिटी स्कूल डिस्ट्रिक्ट के लिए काम करती रहीं रेले ग्रीसन और ब्रुकलिन शुलर पर 28 जून को आरोप लगाए गए। आरोप है कि इन महिलाओं ने अक्टूबर 2021 और जनवरी 2022 के बीच छात्रों के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध बनाए।

ग्रीसन ने कथित तौर पर 29 अक्टूबर, 2021 और 3 जनवरी, 2022 के बीच दो अलग-अलग पुरुष छात्रों के साथ यौन संबंध बनाए, जबकि शुलर पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने अक्टूबर 2021 और जनवरी 2022 के बीच एक अलग पुरुष छात्र के साथ यौन संबंध बनाए।

महिलाओं पर कर्मचारी या एजेंट के रूप में यौन संपर्क बनाने से संबंधित प्रथम डिग्री के आरोप लगाए गए हैं। अभियोग में कहा गया है कि दोनों को उचित रूप से पता होना चाहिए था कि लड़के स्कूल डिस्ट्रिक्ट के छात्र थे। हालांकि, इसमें लड़कों की उम्र या वे किस स्कूल में पढ़ते थे, इसका उल्लेख नहीं है। यह स्पष्ट नहीं है कि आरोपी महिलाएं शिक्षका थीं या अन्य कर्मचारी के रूप में कार्यरत थीं लेकिन रिपोर्ट्स में उन्हें पूर्व कर्मचारी बताया गया है।

न्यूज पोर्टल द गजट की रिपोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, शुलर को जॉर्जिया प्रोफेशनल स्टैंडर्ड्स कमीशन की साइट पर दिसंबर 2022 तक लेवल चार एजुकेटर के रूप में सूचीबद्ध किया गया है और ग्रीसन को प्री-सर्विस सर्टिफाइड के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। शुलर की वेडिंग रजिस्ट्री वेबसाइट के अनुसार, ग्रीसन छात्र के साथ कथित यौन संबंध के महीनों बाद 12 नवंबर, 2022 को जॉर्जिया के टनल हिल में शुलर की शादी में उनकी मेड ऑफ ऑनर थीं। ग्रीसन ने शुलर को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया। वहीं, ग्रीसन की वेडिंग साइट के अनुसार, शुलर अक्टूबर 2023 में ग्रीसन की शादी में ब्राइड्समेड थीं।

दोषी ठहराए जाने पर हो सकती है ये सजा
डेली मेल के अनुसार, शुलर अपने पूर्व पति से अलग हो गई हैं। ग्रीसन अब भी अपने पति की फेसबुक प्रोफाइल पर दिखाई देती हैं। ग्रीसन पर जिस दिन अभियोग लगाया गया, उनके पति ने बाइबिल से ईसा मसीह को कोट करते हुए लिखा एक संदेश पोस्ट किया, ”तुम में से जो पाप रहित है, वह पहला पत्थर मारे।” गॉर्डन गजट की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर गॉर्डन काउंटी जेल में रखा गया था, जहां से बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। अगर दोषी ठहराया जाता है तो ग्रीसन और शुलर को 25 साल तक की जेल हो सकती है या 100,000 डॉलर तक का जुर्माना लग सकता है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...