18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराजनीतिनेम प्लेट हटा, स्मृति इरानी ने 28 तुगलक क्रिसेंट रोड का बंगला...

नेम प्लेट हटा, स्मृति इरानी ने 28 तुगलक क्रिसेंट रोड का बंगला किया खाली

Published on

नई दिल्ली

दिग्गज बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने दिल्ली वाला सरकारी बंगला खाली कर दिया है। उन्हें दिल्ली स्थित 28 तुगलक क्रीसेंट बंगला मिला हुआ था। वो बीते 10 साल से इस बंगले में मौजूद थीं। हालांकि, लोकसभा चुनाव में शिकस्त के बाद अब उन्हें अपना आवास खाली करना पड़ा है।28 तुगलक क्रीसेंट बंगले से स्मृति इरानी की नेमं प्लेट हट गई है। स्मृति अकेली नहीं हैं जिन्हें लुटियंस जोन में सरकारी बंगला खाली करना पड़ा है। चुनाव हारने वाले सभी सांसदों को 11 जुलाई तक अपना आवास खाली करना था। ऐसे में उन्होंने सरकारी बंगला खाली कर दिया।

इसलिए खाली कराया गया बंगला
बीते 5 जून को ही राष्ट्रपति ने पुरानी लोकसभा भंग कर दी थी। इसके बाद नई लोकसभा का गठन हुआ। नियमों के मुताबिक, चुनाव में हारे हुए सांसदों को सरकारी बंगला खाली करने के साथ ही मंत्री पद से भी इस्तीफा देना पड़ता है। इसके बाद यही बंगला चुनाव जीतकर आए हुए सांसदों को आवंटित किया जाता है। इस लोकसभा चुनाव में मोदी मंत्रिमंडल के 17 केंद्रीय मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा।

बंगला खाली करने वालों में ये पूर्व सांसद
इसमें से अब तक आरके सिंह, अर्जुन मुंडा, महेंद्रनाथ पांडेय, स्मृति ईरानी, संजीव बालियान का नाम शामिल है। इनके अलावा राजीव चंद्रशेखर, कैलाश चौधरी, अजय मिश्रा टेनी, वी मुरलीधरन, निशित प्रामाणिक, सुभाष सरकार, साध्वी निरंजन ज्योति, रावसाहेब दानवे, कौशल किशोर, भानुप्रताप वर्मा, कपिल पाटिल, भगवंत खुबा, भारती पवार को बंगला खाली करने का नोटिस मिला था।

स्मृति ने 10 साल बाद छोड़ा लुटियंस वाला बंगला
मोदी सरकार 2.0 में कद्दावर मंत्री रहीं स्मृति इरानी को अमेठी सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा ने करीब एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। इसी के बाद उन्हें दिल्ली स्थित 28 तुगलक क्रीसेंट बंगले को खाली करने का नोटिस मिला। शहरी विकास मंत्रालय की ओर से उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। 11 जुलाई तक बीजेपी नेता को बंगला खाली करना था। आखिरकार तय डेट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने करीब 10 साल बाद लुटियंस जोन में मौजूद इस बंगले को बाय-बाय कर दिया है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...